महिंद्रा XUV 7XO भारत में लॉन्च, 13.66 लाख से शुरू, यहां जानें A2Z डिटेल
फीचर्स
साइड प्रोफाइल XUV700 जैसी ही है, बस इसमें नए डिजाइन के 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ SUV में कनेक्टेड LED टेललैंप्स के साथ ब्लैक एप्लीक दी गई है. महिंद्रा XUV 7XO फीचर अपग्रेड्स इंटीरियर में ज्यादातर बदलाव नए महिंद्रा XEV 9e और 9S से प्रेरित हैं. सबसे बड़ी खासियत है ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, जिसमें 12.3-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच का एंटरटेनमेंट स्क्रीन फ्रंट पैसेंजर के लिए है.SUV में दो-स्पोक, फ्लैट-बॉटम, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें माउंटेड कंट्रोल्स हैं. इसके अलावा, अपग्रेडेड ADRENOX+ सिस्टम, 16-स्पीकर हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम विद डॉल्बी एटमॉस, और फ्रंट सीट्स के पीछे BYOD (ब्रिंग योर ओन डिवाइस) पोर्ट्स दिए गए हैं.
स्मार्ट फीचर्स
अन्य प्रमुख फीचर्स में 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट सीट्स के लिए पावर्ड ‘बॉस मोड’, ऑटो डिमिंग IRVM, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, कूल्ड ग्लव बॉक्स, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सेकंड-रो पैसेंजर्स के लिए डेडिकेटेड वायरलेस चार्ज, इंटीग्रेटेड विंडो ब्लाइंड्स और भी बहुत कुछ शामिल हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
