EV चलाने वालों की हो गई मौज! इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेगा कार जैसा क्रूज कंट्रोल फीचर,


Last Updated:

Ather Energy ने 450X में Infinite Cruise सिस्टम लॉन्च किया, जो CityCruise, Hill Control और Crawl Control मोड्स के साथ आता है और 44,000 ग्राहकों को OTA अपडेट से मिलेगा. खास बात ये है कि यह अपडेट सिर्फ उन ग्राहकों को ही मिलेगा जिन्होंने 1 जनवरी के बाद ये स्कूटर खरीदा है. इनफाइनाइट क्रूज कंट्रोल सिस्टम 10 से 90 किमी की स्पीड पर काम करता है.

EV चलाने वालों की हो गई मौज! इस स्कूटर में मिलेगा कार जैसा क्रूज कंट्रोल
नई दिल्ली. Ather Energy ने अपने 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर पर नया Infinite Cruise सिस्टम पेश किया है, जिससे कंपनी के प्रोडक्ट लाइनअप में सॉफ्टवेयर आधारित फीचर्स की रेंज और बढ़ गई है. यह फीचर सबसे पहले अगस्त 2025 में Ather 450 Apex पर लॉन्च किया गया था और अब इसे ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स के जरिए 450X मॉडल्स में भी उपलब्ध कराया जा रहा है. नए बन रहे यूनिट्स में यह फीचर स्टैंडर्ड के तौर पर मिलेगा.

इंफाइनाइट क्रूज फीचर
कंपनी का कहना है कि Infinite Cruise को पारंपरिक क्रूज कंट्रोल का नया रूप माना जा सकता है. इसे खासतौर पर शहरी सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है, न कि हाईवे के लिए. आमतौर पर क्रूज कंट्रोल सिस्टम हाई स्पीड पर काम करते हैं, लेकिन Ather का यह फीचर भारतीय शहरों के लिए बनाया गया है, जहां स्कूटर अक्सर 30 किमी प्रति घंटा से कम स्पीड पर चलते हैं और ट्रैफिक, खराब सड़कों और अलग-अलग स्पीड की जरूरतों का सामना करना पड़ता है.

नॉर्मल क्रूज कंट्रोल से अलग फीचर
Ather Energy ने बताया कि Infinite Cruise पारंपरिक सिस्टम्स से अलग है क्योंकि यह ब्रेक या एक्सीलरेट करने पर भी एक्टिव रहता है. पूरी तरह से डिसएंगेज होने की बजाय, यह सिस्टम स्कूटर की नई स्पीड के हिसाब से खुद को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर लेता है, जिससे बार-बार री-एंगेज करने की जरूरत नहीं पड़ती. यह फीचर थ्रॉटल थकान को कम करता है और रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में स्मूद कंट्रोल बनाए रखने में मदद करता है.

10 से 90 किमी प्रति घंटा की स्पीड रेंज में करता है काम
यह सिस्टम 10 से 90 किमी प्रति घंटा की स्पीड रेंज में काम करता है और इसमें तीन मुख्य मोड्स दिए गए हैं: CityCruise, Hill Control और Crawl Control. CityCruise ट्रैफिक के हिसाब से गाड़ी की स्पीड एडजस्ट करता है, जबकि Hill Control चढ़ाई और उतराई पर स्थिर स्पीड बनाए रखता है और इसमें Ather का Magic Braking Algorithm रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के लिए इस्तेमाल होता है. Crawl Control बहुत कम स्पीड पर, खासकर खराब या ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर, स्कूटर को स्थिरता देता है. इसमें Multimode Traction Control भी है, जो फिसलन भरी सड़कों पर ग्रिप को बेहतर बनाता है.

इन ग्राहकों को मिलेगा ये फीचर
कंपनी के मुताबिक, Infinite Cruise अपडेट करीब 44,000 Ather 450X मालिकों को मिलेगा, जिन्होंने 1 जनवरी 2025 के बाद अपना स्कूटर खरीदा है. यह बैकवर्ड कम्पैटिबिलिटी 2025 में 450 सीरीज के डेवलपमेंट के दौरान किए गए प्रोडक्ट प्लानिंग और हार्डवेयर फैसलों की वजह से संभव हो पाई है.

homeauto

EV चलाने वालों की हो गई मौज! इस स्कूटर में मिलेगा कार जैसा क्रूज कंट्रोल



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading