Best Washing Machines with In-built Heater: सर्दियों के लिए बेस्‍ट हैं ये वॉशिंग मशीनें, खुद गर्म करती है पानी, ₹16,040 से शुरू है कीमत


Last Updated:

Best Washing Machines with In-built Heater : सर्दियों में कपड़े धोना कठिन काम हो जाता है. कड़ाके की ठंड में ठंडे पानी में हाथ डालना किसी सजा से कम नहीं लगता. लेकिन आप इस समस्‍या से इन-बिल्ट हीटर वाली वॉशिंग मशीन लेकर छुटकारा पा सकते हैं. ये मशीनें पानी को अंदर ही गर्म कर कपड़ों की गहराई से सफाई करती हैं, जिससे कड़कड़ाती ठंड में हाथ से पानी छूने की टेंशन खत्म हो जाती है. बाजार में अब ऐसी मशीनें बजट में भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप किफायती दाम पर घर ला सकते हैं.

इन-बिल्ट हीटर वाली ये वॉशिंग मशीनें न केवल कपड़ों को साफ करती हैं, बल्कि एलर्जी और कीटाणुओं को भी खत्म कर स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं. ऐसी शानदार मशीनों की कीमत रुपये से शुरू हो जाती है. इस वजह से ये आधुनिक तकनीक अब आम आदमी की पहुंच के भीतर है. इस सर्दी अपने पुराने मॉडल को अपग्रेड करने और मेहनत कम करने के लिए यह सबसे बेहतरीन और किफायती समय है.

व्हर्लपूल 6.5 किलोग्राम 5 स्टार मैजिक क्लीन प्रो (Whirlpool 6.5 Kg 5 Star MAGIC CLEAN PRO) को आप अमेजन से मात्र 16,040 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मशीन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में इन-बिल्ट हीटर की सुविधा तलाश रहे हैं. इसकी 5 स्टार रेटिंग सुनिश्चित करती है कि पानी गर्म करते समय भी आपके घर के बिजली बिल पर ज्यादा बोझ न पड़े.

आईएफबी 7.5 किलोग्राम 5 स्टार डीप क्लीन टेक्नोलॉजी (IFB 7.5 Kg 5 Star with DeepClean Technology) वॉशिंग मशीन उन परिवारों के लिए बेस्ट है जो एआई (AI) फीचर्स चाहते हैं. 22,170 रुपये की कीमत वाली यह मशीन डीप क्लीन तकनीक के साथ आती है, जो गर्म पानी का इस्तेमाल कर कपड़ों को बिल्कुल नया जैसा बना देती है. इसमें लगा शक्तिशाली हीटर सख्त से सख्त दागों को आसानी से ढीला कर देता है और बिजली की कम खपत करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वोल्टास बेको 10 किलोग्राम 5 स्टार टाटा उत्पाद (Voltas Beko, A Tata Product 10 Kg 5 Star) बड़े परिवारों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो भारी छूट के साथ उपलब्ध है. 45,990 रुपये की एमआरपी वाली यह मशीन अमेजन पर 20,490 रुपये में मिल रही है, जो एक बड़ी बचत का मौका है. इसकी विशाल 10 किलो की क्षमता और इन-बिल्ट हीटर सर्दियों में भारी कंबलों और ऊनी कपड़ों को धोने के लिए पर्याप्त है.

Godrej 8 Kg 5 स्टार AI पावर्ड फुली ऑटोमैटिक मशीन (Godrej 8 Kg 5 Star AI Powered) में भी गीजर लगा है. 8 किलोग्राम क्षमता वाली इस मशीन को 5-स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है, जो बिजली की भारी बचत सुनिश्चित करती है. इस मशीन की सबसे बड़ी खूबी इसका ‘इन-बिल्ट हीटर’ और ‘Acu Wash ड्रम’ है, जो कपड़ों की डीप क्लीनिंग करता है.

Godrej 8 Kg अमेजन पर 45% डिस्काउंट के साथ ₹18,790 में उपलब्ध है. कंपनी वॉश मोटर पर 10 साल और पूरे प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है. 700 RPM स्पिन स्पीड, 10 वॉश प्रोग्राम, स्टेनलेस स्टील फैब्रिसेफ ड्रम और AI आधारित धुलाई इसकी खासियतें हैं.

Havells Lloyd 9.0 Kg 5 स्टार सेमी-ऑटोमैटिक मशीन भी आपके खूब काम की है. 9 किलोग्राम क्षमता वाली यह भारत की पहली ऐसी सेमी-ऑटोमैटिक मशीन है जो डिजिटल पैनल और 8 विशेष वॉश प्रोग्राम के साथ आती है. इसमें मौजूद ‘इन-बिल्ट हीटर’ पानी को उच्च तापमान तक गर्म कर 99.9% तक जर्म्स को खत्म कर सकता है. इसमें 4 हॉट वाटर और 4 नॉर्मल वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो इसे हर तरह के कपड़ों के लिए उपयोगी बनाते हैं.,

यह वाइब्रेंट ऑरेंज और ग्रे कलर में ₹16,500 की कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 360° वॉटर शॉवर और SS304 स्टेनलेस स्टील मेश फ़िल्टर जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. इसके अलावा इसमें मेमोरी बैक-अप, F-क्लास इंसुलेशन वाली ड्यूरेबल मोटर, डिटर्जेंट मिक्स साइकिल और आसानी से मूव करने के लिए बड़े एंटी-स्किड पहिए भी लगे हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

सर्दियों के लिए बेस्‍ट हैं ये वॉशिंग मशीनें, खुद गर्म करती हैं पानी, कीमत है..



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading