इनफिनिक्स नोट 60 Pro जल्द लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा फीचर्स.
इनफिनिक्स ने नाइजीरिया में अपने ऑफिशियल फेसबुक हैंडल के जरिए नोट 60 Pro की झलक दिखाई है. हालांकि लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टीज़र इमेजेज से साफ है कि ये फोन Silk Green, Solar Orange और Torino Black कलर ऑप्शंस में आएगा. सोलर ऑरेन्ज वेरिएंट का लुक iPhone 17 Pro सीरीज़ के Cosmic Orange शेड से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है, जो इसे प्रीमियम फील देता है.
डिजाइन की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 60 Pro में बड़ा और एज-टू-एज रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. खास बात यह है कि इसमें Rear Matrix Display दिया गया है, जो कैमरा आइलैंड में लगा एक छोटा मिनी-LED स्क्रीन है. इससे पहले ऐसा डिजाइन ROG Phone और Nothing Phone जैसी डिवाइसेज़ में देखा गया है. फोन के मेटल बॉडी के साथ आने की भी पुष्टि हो चुकी है.
कैसे हैं फीचर्स?
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इनफिनिक्स नोट 60 Pro में 1.5K रेजोलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 5G चिपसेट दिया जाएगा. हीट मैनेजमेंट के लिए फोन में 3D IceCore VC चैंबर कूलिंग तकनीक शामिल होगी, जो गेमिंग और हेवी यूज़ के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगी.
कैमरा सेक्शन में फोन को 50MP Night Master Camera के साथ लॉन्च किया जाएगा. वहीं पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है कि इस बैटरी में 6 साल की सेल्फ-हीलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे इसकी लाइफ लंबी होगी.
इनफिनिक्स नोट 60 सीरीज़ को पहली बार CES 2026 में टीज़ किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इनफिनिक्स की पहली स्मार्टफोन सीरीज़ होगी, जो सैटेलाइट कम्युनिकेशन को सपोर्ट करेगी. वहीं नोट 60 Ultra मॉडल को इटैलियन डिजाइन फर्म Pininfarina के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है, जिससे यह लाइनअप इनफिनिक्स के लिए काफी अहम साबित हो सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
