गूगल क्रोम के ये सीक्रेट फीचर्स, एक्सटेंशन इंस्टॉल करना भूल जाएंगे, बहुत कम लोग जानते हैं शानदार हिडेन ट्रिक्स
अगर आप गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं तो ये इनबिल्ट फीचर्स आपके बहुत काम आ सकते हैं. पासवर्ड मैनेजर, स्क्रीनशॉट, पेज ट्रांसलेशन और रीडिंग लिस्ट जैसे फीचर्स एक्सटेंशन की जरूरत खत्म कर देते हैं.

रोज़ाना कई लोग काम करते समय गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं. गूगल क्रोम के वेब स्टोर पर हज़ारों एक्सटेंशन उपलब्ध हैं, जो अडिशनल फंक्शनलिटी देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल क्रोम में कुछ ऐसे फीचर्स भी मौजूद हैं, जो एक्सटेंशन की ज़रूरत को खत्म कर देते हैं. क्रोम में पहले से मौजूद ये फीचर्स न सिर्फ और फीचर देते हैं, बल्कि इनका इस्तेमाल करना भी बेहद सस्ता और आसान है. चलिए ऐसे ही कुछ फीचर्स पर एक नज़र डालते हैं.

पासवर्ड मैनेजर: आज के समय में इतने ज़्यादा अकाउंट हो गए हैं कि हर एक का पासवर्ड याद रखना मुश्किल हो गया है. ऐसे में पासवर्ड मैनेजर आपका काम आसान कर देता है. कई लोग इसके लिए एक्सटेंशन या थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं.

लेकिन गूगल क्रोम में इसका बिल्ट-इन समाधान मौजूद है. क्रोम के पासवर्ड मैनेजर में क्रॉस-डिवाइस सिंक फ़ंक्शनलिटी के साथ कई दमदार फीचर्स मिलते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बहुत कम लोगों को पता है कि गूगल क्रोम से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है. दरअसल, क्रोम का स्क्रीनशॉट फीचर डेवलपर टूल्स में छिपा हुआ है. इसे इस्तेमाल करने के लिए विंडोज लैपटॉप पर Ctrl + Shift + I दबाकर डेवलपर टूल्स खोलें. इसके बाद Ctrl + Shift + P कमांड देने पर एक कमांड मेनू खुलेगा. इसमें स्क्रीनशॉट टाइप करें. यहां आपको स्क्रीनशॉट लेने के लिए कई ऑप्शन मिल जाएंगे.

पेज ट्रांसलेशन: ट्रांसलेशन के लिए गूगल ट्रांसलेट जैसी डेडिकेटेड वेबसाइट उपलब्ध है, लेकिन आप क्रोम के अंदर ही किसी पेज को ट्रांसलेट कर सकते हैं. इसके लिए टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद थ्री-डॉट मेन्यू पर क्लिक करके ट्रांसलेट ऑप्शन खोलें. यहां आप अपनी पसंद की भाषा चुनकर किसी भी पेज को ट्रांसलेट कर सकते हैं.

रीडिंग लिस्ट: ब्राउज़िंग करते समय आपको ऐसे आर्टिकल दिख सकते हैं, जिन्हें आप बाद में पढ़ने के लिए सेव करना चाहते हैं. रीडिंग लिस्ट फीचर इसमें आपकी मदद करता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए, जिस पेज को आप बाद में पढ़ना चाहते हैं उसे खोलें.

इसके बाद थ्री-डॉट मेन्यू पर क्लिक करें, फिर बुकमार्क और लिस्ट पर जाएं और रीडिंग लिस्ट पर क्लिक करें. ऐसा करने पर आपको खुले हुए टैब को लिस्ट में जोड़ने का ऑप्शन मिल जाएगा.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
