7000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ आया Realme 16 5G, जानें कीमत, फीचर्स और IP रेटिंग्स की पूरी डिटेल
सबसे पहले कीमत की बात करें तो वियतनाम में रियलमी 16 5G के दो वेरिएंट उतारे गए हैं. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल VND 11,490,000 यानी करीब 40 हजार रुपये में आता है. वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत VND 12,490,000 यानी लगभग 44 हजार रुपये रखी गई है. फोन ब्लैक क्लाउड और व्हाइट स्वान जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो रियलमी 16 5G में 6.57 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 4,200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ नजर आता है. इसके अलावा डिस्प्ले को DT Star D+ ग्लास से प्रोटेक्शन भी मिला है.
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 GPU मिलता है. फोन में 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर बेस्ड रियलमी UI 7.0 के साथ आता है.
कैमरा सेक्शन भी काफी दिलचस्प है. पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है. फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है. फोन में नाइट, पोर्ट्रेट, सिनेमैटिक और स्लो मोशन जैसे कई कैमरा मोड्स मिलते हैं.
मिलेगी 7000mAh बैटरी
रियलमी 16 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी कई वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग्स मिली हैं, जो इसे काफी मजबूत बनाती हैं.
कुल मिलाकर, रियलमी 16 5G उन यूज़र्स को पसंद आ सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार डिस्प्ले और मजबूत बॉडी वाला 5G फोन तलाश रहे हैं. अब बस इंतज़ार है कि कंपनी इसे भारत में कब लॉन्च करती है
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
