जिस गाड़ी राष्ट्रपति पुतिन को एयरपोर्ट से लेकर रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए उसकी डिटेल


Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर रिसीव किया और वहां से उन्हें लेकर लोकमान्य तिलक मार्ग गए. इस सफर के लिए उन्होंने दोनों में से किसी भी आधिकारिक कार का चयन नहीं किया. बल्कि पीएम के काफिल की एक दूसरी गाड़ी को चुना.

ख़बरें फटाफट

जिस गाड़ी में रवाना हुए पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, जानिए उसकी डिटेल

नई दिल्ली. रूस के राष्ट्रपति दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद किया. स्वागत के बाद वह दोनों एक गाड़ी में बैठकर लोक कल्याण मार्ग की ओर चले गए जो पीएम का आधिकारिक आवास और दफ्तर है. लेकिन एयरपोर्ट से जिस गाड़ी में दोनों रवाना हुए वह न तो पीएम की आधिकारिक गाड़ी थी और न ही राष्ट्रपति पुतिन की. यह एक अलग ही गाड़ी थी जिसे हो सकता है कि इस खास पल के लिए पीएम के काफिले में जोड़ा गया हो. यह गाड़ी जापानी कार निर्माता टोयोटा किर्लोस्कर की फॉर्च्यूनर है.

इस गाड़ी के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है. इस गा़डी का रजिस्ट्रेशन 2039 तक मान्य है. इसका पॉल्यूशन 25 जून 2026 तक है. गाड़ी को रजिस्टर पिछले साल 24 अप्रैल को किया गया था. यह बीएस-6 एमिशन रेटिंग के साथ आती है. इसे मुंबई में रजिस्टर किया गया था और यह एक डीजल कार है. आइए फॉर्च्यूनर के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

इंजन और पावर

2024 फॉर्च्यूनर बीएस 6 डीजल में 2.8 लीटर इंजन मिलता है जो 204 पीएस की पावर और करीब 500 एनएम तक का टॉर्क निकालता है. यह वही स्पेक है जिसने लोगों का भरोसा फिर मजबूत किया क्योंकि फॉर्च्यूनर का नाम ही पावर के लिए जाना जाता है. चाहे शहर की ट्रैफिक हो, हाईवे पर फास्ट क्रूजिंग हो या उबड़ खाबड़ पहाड़ों पर चढ़ाई, यह इंजन हर जगह बिना दबाव के काम करता है. ऑटोमैटिक वैरिएंट की गियर शिफ्टिंग और ज्यादा स्मूद है और मैनुअल गियरबॉक्स पसंद करने वालों को भी इसका लो एंड टॉर्क बेहद फायदेमंद लगता है.

GST car price reduction, जीएसटी कार कीमत कटौती, vehicle GST benefits, car price cut India, Toyota price reduction, new GST rates cars, OEM car prices, festive car booking

ड्राइविंग अनुभव

फॉर्च्यूनर हमेशा से अपनी कमांडिंग ड्राइविंग पोजिशन के लिए जानी जाती है और 2024 मॉडल में यह एहसास और ज्यादा मजबूत हो गया. इसका हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़ा व्हील साइज और टोयोटा की बॉडी ऑन फ्रेम तकनीक इसे सबसे कठिन रास्तों पर भी डगमगाने नहीं देती. ऑफ रोड मोड, एलएसडी, हिल असिस्ट और हाई आर्टिक्युलेशन सस्पेंशन मिलकर इसे एक असली 4×4 मशीन बनाते हैं. यही कारण है कि यह एसयूवी उन लोगों के बीच खास पसंद बनी रहती है जो ड्राइविंग में ताकत और स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं.

Toyota Fortuner, टोयोटा फॉर्च्यूनर, Toyota SUV, टोयोटा एसयूवी, Premium SUV, प्रीमियम एसयूवी, New Generation Fortuner, न्यू जनरेशन फॉर्च्यूनर

माइलेज और मेंटेनेंस

2024 फॉर्च्यूनर बीएस 6 डीजल का माइलेज करीब 12 से 14 किलोमीटर प्रति लीटर के बीच रहता है जो इस साइज और सेगमेंट की एसयूवी के हिसाब से संतुलित माना जाता है. टोयोटा की बड़ी खासियत यह है कि मेंटेनेंस की लागत लंबे समय में काफी कम पड़ती है क्योंकि इसका इंजीनियरिंग सेटअप बेहद भरोसेमंद है. इंजन की मजबूती, क्वालिटी पार्ट्स और टोयोटा की सर्विस नेटवर्क इस मॉडल को ओनरशिप कॉस्ट में काफी फायदेमंद बनाते हैं.

Toyota Fortuner Leader Edition, टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन, Toyota Fortuner 2025, टोयोटा फॉर्च्यूनर 2025, Toyota Kirloskar Motor, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, SUV features, एसयूवी फीचर्स

फीचर्स और इंटीरियर

2024 फॉर्च्यूनर में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वेंटिलेटेड सीट, कनेक्टिविटी सपोर्ट, एलईडी हेडलैम्प, 7 एअरबैग और टॉप साइड सेफ्टी फीचर मिलते हैं. इंटीरियर पहले की तुलना में और ज्यादा ठोस, शांत और प्रीमियम लगता है. यह फैमिली यूज और लॉन्ग ट्रिप दोनों के लिए आरामदायक माहौल देता है. सीटिंग पोजिशन ऊँची है इसलिए सामने का व्यू शानदार मिलता है.

कीमत और वेरिएंट

2024 फॉर्च्यूनर बीएस 6 डीजल की कीमत 33 लाख के आसपास से शुरू होकर 51 लाख के ऑन रोड रेंज तक जाती है. कई लोग इसे ओवरप्राइस्ड भी कहते हैं लेकिन टोयोटा की रीसैल वैल्यू इतनी मजबूत है कि यह एसयूवी इस्तेमाल के बाद भी अपना मूल्य काफी समय तक बनाए रखती है.

About the Author

authorimg

Jai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

homeauto

जिस गाड़ी में रवाना हुए पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, जानिए उसकी डिटेल



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading