1.17 करोड़ में बिकी HR88B8888, देश की सबसे महंगी VIP नंबर प्लेट


Last Updated:

हरियाणा नंबर की एक प्लेट को अज्ञात शख्स ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा देकर खरीदा है. इस नंबर प्लेट की खासियत ये है कि बीच में एक इंग्लिश का अल्फाबेट होने के बावजूद सारे नंबर 8 की दिखते हैं. इस नंबर के लिए बोली 50,000 रुपये से शुरू हुई थी जो बढ़ते-बढ़ते 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

ख़बरें फटाफट

₹50,000 से शुरू हुई बोली ₹1 करोड़ के पार पहुंची, बनी देश की सबसे महंगी प्लेट

नई दिल्ली. अधिकांश भारतीय 20-30 लाख रुपये से नीचे की कारों में ही सफर करते हैं. कुछ अल्ट्रा रिच लोग 50 लाख या 1 करोड़ रुपये की कार लेते हैं. लेकिन हरियाणा के शख्स ने कार छोड़िए उसकी नंबर प्लेट पर करोड़ रुपये खर्च कर दिए. जब बोली शुरू हुई थी तो इस नंबर प्लेट के लिए केवल 50,000 रुपये मांगे गए थे. कुल 45 लोगों ने बोली में हिस्सा लिया और कीमत बढ़ती चली गई. अंत में यह 1.17 करोड़ रुपये पर आकर रुकी. इसे किसने खरीदा है अभी उनका नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है.

HR88B8888 वह नंबर है जो अब देश की सबसे महंगी कार प्लेट बन गई है. आपको बता दें कि नंबर की नीलामी पूरी तरह ऑनलाइन होती है. इसकी शुरुआत पिछले हफ्ते शुक्रवार को हुई थी और सोमवार को तक बोली लगाई गई. इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे बताया गया कि यह प्लेट कितने में बिकी है. इससे पहले बीते हफ्ते HR22W2222 नंबर प्लेट 37.91 लाख रुपये में बिकी थी.

क्या है नंबर का मतलब?

HR88B8888 असल में एक खास वीआईपी गाड़ी नंबर है जिसे आमतौर पर लोग ऑक्शन या प्रीमियम देकर खरीदते हैं. इस नंबर के हर हिस्से का अपना मतलब होता है और इन्हें मिलाकर पूरी जानकारी बनती है.

HR बताता है कि गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हरियाणा में हुई है.
88 उस जिले या आरटीओ का कोड है जहां इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हुआ.
B उस आरटीओ में चल रहे सीरीज को दिखाता है.
8888 वह यूनिक नंबर है जिसे खरीददार ने खास तौर पर चुना है.

इस नंबर की खासियत यह है कि देखने में पूरा नंबर लगभग एक ही पैटर्न जैसा लगता है. बड़े अक्षर B का आकार भी डिजिटल डिस्प्ले पर कई बार 8 जैसा दिखता है, इसलिए पूरा नंबर बाहर से देखने पर लगातार आती हुई आठों की लाइन की तरह लगता है. इसी वजह से इसे वीआईपी या आकर्षक नंबर माना जाता है.

कहां से खरीदें ऐसे नंबर

इस तरह की नीलामी official fancy.parivahan.gov.in पर आयोजित की जाती है. एक तय समय तक आप बोली लगा सकते हैं. अगर आप सबसे ऊंची बोली लगाने में सफल रहे तो प्लेट आपके नाम कर दी जाती है. इसमें किसी भी तरह की धांधली की गुंजाइश से बचने के लिए खरीदने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है.

इससे पहले किसके पास था खिताब

हरियाणा से पहले सबसे मंहगी नंबर प्लेट का खिताब केरल के एक शख्स के पास था. इसी साल अप्रैल में वेणु गोपालकृष्णन ने 45.99 लाख रुपये देकर तब तक की सबसे महंगी नंबर प्लेट खरीदी थी. उन्होंने यह नंबर अपनी लैंबॉर्गिनी उरूस के लिए खरीदा था. गोपालकृष्णन की प्लेट का नंबर KL 07 DG 0007 था. इस नंबर के लिए बोली 25,000 रुपये से शुरू हुई थी. इस नंबर की सबसे खास बात आखिर के 3 अंक 0007 है. यह जेम्स बॉन्ड के 007 की याद दिलाते हैं और इसे लोगों के बीच आकर्षक बनाते हैं.

About the Author

authorimg

Jai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

homebusiness

₹50,000 से शुरू हुई बोली ₹1 करोड़ के पार पहुंची, बनी देश की सबसे महंगी प्लेट



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading