धड़ाम से गिर गई Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत, 19,000 रुपये तक हुआ सस्ता, बैंक ऑफर से और बचत
भारत में सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 7 (12GB RAM और 512GB स्टोरेज) की लॉन्च कीमत 1,86,999 रुपये थी. लेकिन अब Amazon पर यह फोन 1,69,990 रुपये में मिल रहा है. यानी सीधे तौर पर करीब 17,000 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है.
इसके अलावा, अगर आप IDFC First Bank या Federal Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको 2,500 रुपये का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है.
इतना ही नहीं, अमेज़न का एक्सचेंज ऑफर भी इस डील को और बेहतर बना देता है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है और उसकी कंडीशन ठीक है, तो आप उसे एक्सचेंज करके 43,000 रुपये तक की अडिशनल बचत कर सकते हैं. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन के मॉडल और हालत पर निर्भर करेगी.
Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 7 एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है. इसमें बाहर की तरफ 6.5 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन खोलने पर आपको अंदर 8 इंच की बड़ी QXGA+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो मल्टीटास्किंग और वीडियो देखने के लिए काफी शानदार है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है. इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है, जिससे हैवी यूजर्स को भी कोई परेशानी नहीं होगी.
कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है. फोन के पीछे 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल और 30x तक डिजिटल जूम सपोर्ट है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अंदर और बाहर दोनों स्क्रीन पर 10MP का कैमरा दिया गया है.
बैटरी की बात करें तो गैलेक्सी Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कुल मिलाकर, इस कीमत पर इतना प्रीमियम फोल्डेबल फोन मिलना सच में एक अच्छा मौका माना जा सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
