OnePlus Freedom Sale: काफी सस्ता मिल रहा है नया वनप्लस 15, बाकी फोन की कीमत भी कम, जानें सभी सेल ऑफर
वनप्लस 15 और वनप्लस 13 Series की कीमत
वनप्लस का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15 अब बैंक ऑफर्स के बाद 68,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा. इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. खास बात यह है कि सेल के दौरान वनप्लस 15 के साथ वनप्लस Nord Buds 3 मुफ्त मिल रहे हैं.
वहीं, वनप्लस 15 से थोड़ा नीचे आने वाला मॉडल वनप्लस 15R अब 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. इस कीमत में 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट शामिल है. कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर केवल सेल पीरियड तक ही मान्य रहेगा और 26 जनवरी के बाद कीमत में बदलाव हो सकता है.
पिछले साल लॉन्च हुआ वनप्लस 13 अब काफी सस्ता हो गया है. इस फोन की कीमत घटकर 57,999 रुपये हो गई है, जिसमें 12,000 रुपये तक का कुल फायदा मिल रहा है. वहीं, वनप्लस 13R को अब 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है.
Nord Series और बजट ऑप्शन
वनप्लस की नॉर्ड सीरीज़ पर भी अच्छी छूट दी जा रही है. वनप्लस Nord 5 अब 30,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है. इसके अलावा Nord CE5 को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. ऑडियो प्रोडक्ट्स की बात करें तो वनप्लस Nord Buds 3 की शुरुआती कीमत 1,699 रुपये रखी गई है, जो बजट यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है.
EMI और उपलब्धता
फ्रीडम सेल के दौरान ज्यादातर प्रोडक्ट्स पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. हालांकि, ऑफर्स प्लेटफॉर्म और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले लिस्टिंग जरूर चेक करने की सलाह दी गई है.
कुल मिलाकर, अगर आप Republic Day के आसपास वनप्लस का नया या पुराना स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह Freedom Sale एक अच्छा मौका साबित हो सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
