आम दिनों में यही फोन 82,900 रुपये में बिकता है, यानी सीधे लगभग 8,000 रुपये की राहत मिल सकती है. इसके अलावा, पुराने फोन के बदले 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलने की भी बात सामने आई है, जिससे इसकी असली कीमत और कम हो जाएगी.
इस कीमत पर iPhone 17 अब सिर्फ एक महंगा प्रीमियम फोन नहीं लगता, बल्कि लंबे समय तक इस्तेमाल के हिसाब से एक समझदारी भरा ऑप्शन बन जाता है. खासकर उन लोगों के लिए जो अभी भी पुराने iPhone चला रहे हैं या पहली बार Apple की दुनिया में कदम रखने का सोच रहे हैं.
परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 17 में Apple का नया A19 चिप दिया गया है. रोज़मर्रा के काम, जैसे सोशल मीडिया चलाना, वीडियो देखना, गेम खेलना या एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करना, सब कुछ यह फोन बिना किसी रुकावट के संभाल लेता है. ऐपल के फोन लंबे समय तक अपडेट पाते हैं, इसलिए ये डिवाइस आने वाले कई सालों तक स्मूद चलता रहेगा.
फोन में 6.3 इंच का सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें ProMotion टेक्नोलॉजी है. इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉल करना और एनिमेशन देखना काफी स्मूद लगता है. तेज धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखता है और Always-On Display जैसे फीचर्स रोज़मर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं.
खास है कैमरा और बैटरी भी
कैमरा भी iPhone 17 की बड़ी खासियत है. इसमें पीछे की तरफ दो 48MP कैमरे दिए गए हैं, जो अच्छी डिटेल वाली फोटो और स्थिर वीडियो रिकॉर्ड करते हैं. कम रोशनी में भी इसका कैमरा ठीक-ठाक परफॉर्म करता है. 4K Dolby Vision और सिनेमैटिक वीडियो जैसे फीचर्स वीडियो बनाने वालों को जरूर पसंद आएंगे. फ्रंट कैमरा भी वीडियो कॉल और रील्स के लिए भरोसेमंद है.
बैटरी आम इस्तेमाल में पूरा दिन निकाल देती है. जरूरत पड़ने पर फास्ट चार्जिंग काम आती है, वहीं वायरलेस और MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. पानी और धूल से बचाव जैसी चीजें इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए और सुरक्षित बनाती हैं.
कुल मिलाकर, अगर Flipkart की रिपब्लिक डे सेल में iPhone 17 सच में 75,000 रुपये से कम में मिल जाता है, तो परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर सपोर्ट को देखते हुए यह एक मजबूत और टिकाऊ स्मार्टफोन साबित हो सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
