बेंगलुरु में खुला Nothing का पहला फ्लैगशिप स्टोर, ऑटो से पहुंचे CEO कार्ल पेई, वीडियो वायरल-india first nothing flagship store opens in bengaluru ceo carl pei arrives in autorickshaw


Last Updated:

लंदन की टेक कंपनी नथिंग ने शनिवार (14 फरवरी, 2026) को भारत में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर बेंगलुरु में खोला. सीईओ कार्ल पेई ने स्टोर के उद्घाटन के लिए देसी अंदाज में एक ऑटोरिक्शा में एंट्री की.

बेंगलुरु में खुला Nothing का पहला फ्लैगशिप स्टोर, ऑटो से पहुंचे CEO कार्ल पेईZoom

(फोटो- x@nothingindia)

नई दिल्ली. स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग (Nothing) ने भारत में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर बेंगलुरु के इंदिरानगर में खोल दिया है. स्टोर की ओपनिंग अपने आप में खास थी, लेकिन असली चर्चा कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कार्ल पेई (Carl Pei) की देसी एंट्री को लेकर हुई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है.

कार्ल पेई स्टोर लॉन्च के लिए ब्रांडेड ऑटो-रिक्शा में पहुंचे. सफेद रंग के इस ऑटो पर नथिंग की खास ब्रांडिंग थी. जैसे ही वे स्टोर के बाहर पहुंचे, वहां मौजूद फैंस ने जोरदार तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading