SUV लवर्स को महिंद्रा का तोहफा, अब ₹1.55 सस्‍ती मिलेगी थार, बोलेरो पर बचेंगे ₹2.56 लाख


Last Updated:

Mahindra Price Cut- कंपनी का कहना है कि जीएसटी दरों में जो कमी हुई है, उसका पूरा लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है. इस वजह से गाड़ियों के एक्स-शोरूम दाम में एक लाख रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की कमी आई है. इसके अलावा कंपनी अतिरिक्‍त छूट भी दे रही है.

ख़बरें फटाफट

Mahindra Price Cut : अब ₹1.55 सस्‍ती मिलेगी थार, बोलेरो पर बचेंगे ₹2.56 लाखबोलेरो और बोलेरो नियो खरीदने वालों को सबसे ज्‍यादा फायदा होगा.

नई दिल्‍ली. त्‍योहारी सीजन में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एसयूवी लवर्स को शानदार तोहफा दिया है. कंपनी ने जीएसटी 2.0 सुधारों के बाद अपनी पूरी आईसीई (इंटरनल कम्बशन इंजन) एसयूवी लाइन-अप की एक्स-शोरूम कीमतें घटा दी हैं. महिंद्रा ने जीएसटी कटौती का लाभ तो ग्राहकों को दिया ही है, साथ ही अब वह बोलेरो, बोलेरो नियो, एक्सयूवी 3XO, थार, थार रॉक्स, स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो-एन और एक्सयूवी700 जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर अतिरिक्‍त छूट भी दे रही है. कुल मिलाकर अब महिंद्रा की ये गाडियां 1.53 लाख रुपये से लेकर 2.56 लाख रुपये तक सस्‍ती हो गई है. सबसे ज्‍यादा बोलेरो नियो का रेट घटाया गया है.

कंपनी का कहना है कि जीएसटी दरों में जो कमी हुई है, उसका पूरा लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है. इस वजह से गाड़ियों के एक्स-शोरूम दाम में एक लाख रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की कमी आई है. महिंद्रा की यह घोषणा ग्राहकों के लिए डबल फायदों वाली साबित हो रही है. एक तरफ जीएसटी सुधार से गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमतें कम हुई हैं, तो दूसरी तरफ कंपनी ने अलग से अतिरिक्त लाभ देकर इस बचत को और बढ़ा दिया है. कुल मिलाकर, अब महिंद्रा की एसयूवी खरीदना पहले से कहीं ज्यादा फायदेमंद सौदा हो गया है.

कौन सी गाड़ी का कितना कम हुआ रेट

मॉडलनई एक्स-शोरूम प्रारंभिक कीमतएक्स-शोरूम जीएसटी कीमत में कटौतीअतिरिक्त छूटकुल लाभ
बोलेरो/नियो₹ 8.79 लाख₹ 1.27 लाख₹ 1.29 लाख₹ 2.56 लाख
एक्सयूवी 3XO₹ 7.28 लाख₹ 1.56 लाख₹ 90,000₹ 2.46 लाख
थार₹ 10.32 लाख₹ 1.35 लाख₹ 20,000₹ 1.55 लाख
थार रॉक्स₹ 12.25 लाख₹ 1.33 लाख₹ 20,000₹ 1.53 लाख
स्कॉर्पियो क्लासिक₹ 12.98 लाख₹ 1.01 लाख₹ 95,000₹ 1.96 लाख
स्कॉर्पियो-एन₹ 13.20 लाख₹ 1.45 लाख₹ 71,000₹ 2.16 लाख
एक्सयूवी 700₹ 13.19 लाख₹ 1.43 लाख₹ 81,000₹ 2.24 लाख

बोलेरो और बोलेरो नियो खरीदने वालों को अब तक के सबसे ज्यादा लाभ मिलेंगे, जहां जीएसटी कीमत में कटौती और अतिरिक्त लाभ जोड़कर कुल फायदा 2.56 लाख रुपये तक पहुंच रहा है. एक्सयूवी 3XO लेने वाले ग्राहकों को भी 2.46 लाख रुपये तक की बचत होगी. थार और थार रॉक्स जैसे एडवेंचरप्रेमियों के पसंदीदा मॉडलों पर भी 1.5 लाख रुपये से अधिक का कुल लाभ उपलब्ध होगा.

स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन जैसे भरोसेमंद मॉडल खरीदने वालों के लिए यह त्योहारी सीजन खास सौगात लेकर आया है. स्कॉर्पियो क्लासिक पर ग्राहकों को लगभग दो लाख रुपये की राहत मिलेगी, जबकि स्कॉर्पियो-एन लेने वाले 2.16 लाख रुपये तक की बचत कर पाएंगे. वहीं एक्सयूवी700 जैसे प्रीमियम एसयूवी पर कुल लाभ 2.24 लाख रुपये तक जा रहा है.

homeauto

Mahindra Price Cut : अब ₹1.55 सस्‍ती मिलेगी थार, बोलेरो पर बचेंगे ₹2.56 लाख



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading