Realme ने भारत में Realme P4 Power 5G के जल्द लॉन्च की पुष्टि कर दी है. Flipkart पर दिखा माइक्रोसाइट इसी फोन का है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की दमदार बैटरी बताई जा रही है, जो एक बार चार्ज में करीब 1.5 दिन का बैकअप दे सकती है. फोन का वजन लगभग 218 ग्राम होगा. कंपनी के मुताबिक, कम बैटरी पर भी फोन स्टेबल FPS के साथ गेमिंग करेगा और ज्यादा गर्म नहीं होगा. इसमें बायपास चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भारत में जल्द ही Realme P4 Power 5G लॉन्च करने की जानकारी दी है. हाल ही में जब Flipkart पर Realme P सीरीज के एक नए स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट लाइव किया गया था, लेकिन उस समय फोन का नाम साफ नहीं किया गया था. अब Realme ग्लोबल के प्रोडक्ट मार्केटिंग हेड फ्रांसिस वोंग ने बताया है कि यह माइक्रोसाइट दरअसल Realme P4 Power 5G के लिए है. कंपनी की तरफ से फोन के कुछ फीचर्स भी बताए गए हैं. Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है. फोन का वजन लगभग 218 ग्राम बताया जा रहा है.
फ्रांसिस वोंग के मुताबिक, कम बैटरी होने पर भी यह फोन स्टेबल FPS के साथ गेमिंग कर पाएगा और ज्यादा गर्म भी नहीं होगा, चाहे बैटरी 10 प्रतिशत ही क्यों न रह जाए. इसके अलावा, फोन में बायपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा. इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी, यानी आप इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकेंगे.
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि RMX5107 मॉडल नंबर वाला एक Realme P सीरीज फोन BIS (Bureau of Indian Standards) से सर्टिफाइड हो चुका है, जिसे भारत में Realme P4 Power 5G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. लीक्स के अनुसार, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा शामिल हो सकता है.
फास्ट चार्जिंग
Realme P4 Power 5G, कंपनी की P सीरीज का नया स्मार्टफोन होगा. बता दें कि इससे पहले Realme P4 5G को अगस्त 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत ₹18,499 थी. उस फोन में 7,000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था. साथ ही इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है. फिलहाल Realme P4 Power 5G की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके और भी फीचर्स और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
