आधार कार्ड को डाउनलोड करने की है टेंशन, WhatsApp से चुटकियों में मिलेगा, यह नंबर कर लें सेव
अब आधार कार्ड घर बैठे WhatsApp से डाउनलोड करना बहुत आसान हो गया है. आप MyGov Helpdesk चैटबॉट के जरिए आधार कार्ड को वाट्सऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं.

सरकार के MyGov Helpdesk चैटबॉट के जरिए आधार कार्ड को वाट्सऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं. इससे आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना, कैप्चा भरना या ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती. बस कुछ ही मिनटों में आपका पासवर्ड प्रोटेक्टेड e-Aadhaar PDF WhatsApp पर मिल जाता है. पहले आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए लोगों को UIDAI की वेबसाइट या DigiLocker ऐप का सहारा लेना पड़ता था.
DigiLocker अकाउंट होना जरूरी
यह सुविधा तब काम आएगी जब आपको अचानक आधार दिखाना हो, जैसे बैंक, सिम रिचार्ज, सरकारी काम या कोई इमरजेंसी में. ध्यान रखें, आपके मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना और DigiLocker अकाउंट (आधार से जुड़ा) होना जरूरी है. अगर DigiLocker नहीं है तो पहले ऐप या वेबसाइट पर मिनटों में बना लें.
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपके पास ये चीजें होनी चाहिए:
- आपका मोबाइल नंबर, जो आपके आधार से लिंक हो.
- एक एक्टिव DigiLocker अकाउंट.
- आपके फोन में MyGov Helpdesk का आधिकारिक WhatsApp नंबर सेव होना चाहिए: +91-9013151515
डाउनलोड करने का आसान तरीका (स्टेप बाय स्टेप):
- अपने फोन में +91-9013151515 नंबर को MyGov Helpdesk नाम से सेव करें.
- WhatsApp खोलें और इस नंबर पर Hi या नमस्ते मैसेज भेजें.
- चैटबॉट कई ऑप्शन दिखाएगा, वहां से DigiLocker Services चुनें.
- DigiLocker अकाउंट कंफर्म करें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें.
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा, उसे चैट में डालकर वेरिफाई करें.
- उपलब्ध डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट में Aadhaar चुनें.
- कुछ सेकंड में आपका आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में WhatsApp चैट पर आ जाएगा. डाउनलोड कर लें.
पासवर्ड प्रोटेक्टेड होता है आधार PDF
एक बार में सिर्फ एक डॉक्यूमेंट डाउनलोड हो सकता है. PDF पासवर्ड प्रोटेक्टेड होता है (पासवर्ड: आपके नाम के पहले 4 अक्षर बड़े अक्षरों में + जन्म साल, जैसे RAHU1990). यह सुविधा 24×7 उपलब्ध है और पूरी तरह फ्री है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
