Dhanu Weekly Horoscope 2026: धनु साप्ताहिक राशिफल, नए अवसर, करियर में प्रगति और आय में वृद्धि के संकेत
Dhanu Weekly Horoscope 2026 (18 to 24 January): जनवरी 2026 महीने का नया सप्ताह 18 से 24 जनवरी तक धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सफलता और नए अवसर लाएगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, नौकरीपेशा पदोन्नति की संभावना है. कारोबार में लाभ और नई आय के स्रोत बनेंगे. प्रेम व वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं विस्तार से, धनु राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक और प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. धनु राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope 2026)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सफलता के नये द्वार खोलने वाला साबित होगा. आपको लंबे समय से जिस अवसर की तलाश थी, इस सप्ताह किसी इष्टमित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से मिल जाएगा. यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह मनचाहा रोजगार मिल सकता है.
वहीं पहले से कार्यरत लोगों को अधिकारी वर्ग की तरफ से प्रोन्नति का पुरस्कार प्राप्त हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में थोड़ा आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके कंट्रोल में होंगी. इस दौरान आपकी व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी.
इस दौरान आप मनचाहा लाभ कमाने के लिए अपनी कारोबारी रणनीति में बड़ा बदलाव कर सकते हैं. कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद, सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी. इस सप्ताह आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे तथा संचित धन में वृद्धि होगी.
सप्ताह के उत्तरार्ध में धनु राशि पर उनके गुरु, पिता एवं इष्टमित्रों की विशेष कृपा बनी रहेगी. लव लाइफ की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल है. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी सामान्य रहेगी.
धनु राशि के लिए उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
