कैमरा लवर्स अलर्ट: Honor Magic 8 RSR Porsche Design के साथ मिलेगा प्रो कैमरा किट, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा


Last Updated:

Honor Magic 8 Pro Air में मिलेगी 5,500mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिपसेट, जबकि Magic 8 RSR Porsche Design में खास कैमरा किट और 24GB तक RAM मिलेगी…

Honor Magic 8 RSR Porsche Design के साथ मिलेगा प्रो कैमरा किट, फीचर्स लीकHonor Magic 8 Pro Air/ Honor.
ऑनर अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन्स ऑनर मैजिक 8 प्रो एयर और ऑनर मैजिक 8 RSR Porsche Design को 19 जनवरी को चीन में लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां टीज़ की हैं, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है.

ऑनर ने कंफर्म किया है कि मैजिक 8 प्रो एयर में 5,500mAh की ‘Qinghai Lake’ बैटरी दी जाएगी, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 917Wh/L बताई जा रही है. इसका मतलब है कि फोन पतला होने के बावजूद दमदार बैटरी बैकअप देगा. यह स्मार्टफोन सिर्फ 6.1mm पतला होगा और इसका वजन लगभग 155 ग्राम होगा, जिससे यह काफी हल्का और प्रीमियम फील देगा.

मिलेगा 64 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो ऑनर मैजिक 8 प्रो एयर में 1/1.3-इंच का मेन कैमरा सेंसर और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. फोन के मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 प्रोसेसर पर चलने की उम्मीद है. ये स्मार्टफोन चार रैम और स्टोरेज वेरिएंट-12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB में उपलब्ध होगा. कलर ऑप्शन्स में फेयरी पर्पल, लाइट ऑरेन्ज, फेदर व्हाइट और शैडो शामिल होंगे.

वहीं, ऑनर मैजिक 8 RSR पोर्शे डिज़ाइन को खास तौर पर फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए पेश किया जाएगा. कंपनी ने कंफर्म किया है कि इसके साथ एक खास कैमरा किट मिलेगी, जिसमें टेलीफोटो एक्सटेंडर और कैमरा ग्रिप शामिल हो सकती है. ये फोन CIPA 6.5-लेवल इमेज स्टेबलाइजेशन और 2.35x टेली-कन्वर्टर सपोर्ट करेगा.

मैजिक 8 RSR Porsche Design को मूनस्टोन और स्लेट कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा और इसमें 24GB तक RAM मिल सकती है. इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, ऑनर Magic 8 सीरीज प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ी एंट्री करने वाली है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

Honor Magic 8 RSR Porsche Design के साथ मिलेगा प्रो कैमरा किट, फीचर्स लीक



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading