Aaj Ka Singh Rashifal 10 February 2026: सिंह राशि वाले बहस-विवाद से बचें, पार्टनर के साथ बिताएंगे खास पल, पढ़े आज का राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 10 February 2026, आज का सिंह राशिफल: शुक्र ग्रह शतभिषा नक्षत्र में कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. खास बात यह है कि सूर्य भी इस समय कुंभ राशि में ही विराजमान हैं. इस ग्रह योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है. ऐसे में सिंह राशि वालों को आज सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है. 

Aaj Ka Singh Rashifa 10 February 2026, Leo Daily Horoscope: आज 10 फरवरी 2026, मंगलवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि कुछ समय के लिए रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि का आरंभ हो जाएगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज का दिन ग्रहों की स्थिति के लिहाज से खास माना जा रहा है. शुक्र ग्रह शतभिषा नक्षत्र में कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. खास बात यह है कि सूर्य भी इस समय कुंभ राशि में ही विराजमान हैं.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन संभलकर चलने का है. नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. अचानक ट्रांसफर या काम की जगह में बदलाव आपको मानसिक रूप से थोड़ा परेशान कर सकता है. कुछ जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ती हुई महसूस होंगी, जिससे दबाव भी बढ़ सकता है. ऐसे में जल्दबाजी या गुस्से में कोई फैसला लेने से बचना जरूरी है. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर माना जा रहा है. पढ़ाई में मन लगेगा और लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिल सकती है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य कहा जा सकता है, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है. जिन जातकों को पहले से कोई बीमारी है, उन्हें आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. बात करते समय या किसी चर्चा के दौरान जरूरत से ज्यादा उत्तेजित न हों. क्रोनिक पेशेंट्स को दवाइयों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा माना जा रहा है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं. खासकर जो लोग लाल वस्तुओं जैसे मिर्च, मसाले, मसूर या इसी तरह के सामान का कारोबार करते हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा मुनाफा हो सकता है. आज किया गया सौदा भविष्य में भी फायदा दिला सकता है. प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार कर रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है. इसके अलावा रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि किसी को पैसा उधार देते समय सावधानी जरूरी है, क्योंकि धन डूबने की आशंका भी बनी हुई है.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध 
लव लाइफ और पारिवारिक संबंधों की बात करें तो आज का दिन कुल मिलाकर ठीक रहने वाला है. पार्टनर के साथ समय बिताने के मौके मिल सकते हैं, लेकिन बातचीत में संयम रखना जरूरी है. खासतौर पर पार्टनर के रिश्तेदारों या परिवार के लोगों से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. जरूरत से ज्यादा बोलना या किसी बात पर तर्क करना विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है. अविवाहित सिंह राशि के जातकों के लिए आज कहीं से विवाह का प्रस्ताव आने की संभावना भी बन रही है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान 
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर बहुत जरूरी हो, तो पहले पूर्व या पश्चिम दिशा में सात कदम चलें, फिर दाहिने हाथ की ओर मुड़कर उत्तर दिशा में यात्रा करें. इसके अलावा घर से निकलते समय थोड़ा सा गुड़ खाकर निकलना लाभकारी रहेगा.

About the Author

authorimg

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

सिंह राशि वाले बहस-विवाद से बचें, पार्टनर के साथ बिताएंगे खास पल, पढ़े राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading