इंडिया में कोई भाव नहीं देता! पाकिस्तान में है इन 5 बाइक्स का ‘भौकाल’
PAMA की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा बिकने वाले मोटरसाइकिल ब्रांड्स में एटलस होंडा, यूनाइटेड मोटरसाइकिल, रोड प्रिंस, सुजुकी और यामाहा शामिल हैं. आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
एटलस होंडा
एटलस होंडा की पाकिस्तान में सबसे ज्यादा बिक्री होती है. इसे जापान में तैयार किया जाता है. PAMA की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाइक की बिक्री अगस्त 2024 में करीब 1 लाख थी, जो पाकिस्तान के लिहाज से काफी अच्छी मानी जाती है. एटलस होंडा की होंडा CD 70 और होंडा CG 125 पाकिस्तानी जनता को बेहद पसंद हैं.
होंडा CD 70
अगर पाकिस्तान का युवा किसी बाइक को सबसे पहले खरीदने की सोचता है, तो वह है होंडा CD70. ये बाइक पाकिस्तान में सबसे ज्यादा बिकती है. इसकी सबसे अच्छी बात है उसका मेंटेनेंस और किफायती माइलेज. ये बाइक काफी कम तेल पीती है, जिससे इसे पाकिस्तान की राष्ट्रीय बाइक कहा जाता है. इसका इंजन मात्र 70 सीसी का है. पाकिस्तान में Honda CD 70 की कीमत 157,900 रुपये है.
Honda CG125
पाकिस्तान में जब कोई युवा पहली बार किसी बाइक को लेने का प्लान बनाता है, तो उसमें Honda CD 70 के बाद Honda CG125 का नाम आता है. इस बाइक को पाकिस्तान के शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसमें 125 सीसी का इंजन इसे Honda CD 70 से ज्यादा पावरफुल बनाता है. पाकिस्तान में इसकी कीमत 234,900 रुपये है.
यूनाइटेड मोटरसाइकिल
यूनाइटेड पाकिस्तानी बाजार में दूसरा सबसे फेमस मोटरसाइकिल ब्रांड है. पिछले साल के अगस्त महीने में यूनाइटेड टू व्हीलर्स की कुल बिक्री 7,447 थी, जिसमें कुल उत्पादन 8,260 है. इसकी दो फेमस बाइक्स यूनाइटेड यूएस 70 और यूनाइटेड यूएस 100 हैं.
यूनाइटेड यूएस 70
होंडा CD 70 के बाद बाइक मालिकों के लिए यूनाइटेड यूएस 70 एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें 70 सीसी का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो पाकिस्तान के मार्केट के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है. यूनाइटेड यूएस 70 की कीमत पाकिस्तान में 119,500 रुपये है. बाइक की कीमत सस्ती होने की वजह से लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं. इसके रखरखाव में भी काफी कम खर्चा होता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
