खत्म हुआ इंतजार! TVS अपाचे RTX 300 भारत में लॉन्च, कीमत 1.99 लाख से शुरू


नई दिल्ली. नई TVS अपाचे RTX 300 आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है और अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है. इसकी शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह TVS की पहली एडवेंचर टूरर बाइक है, जो रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440, KTM 250 एडवेंचर और येज्दी एडवेंचर के मुकाबले में उतारी गई है. आइए, जानते हैं इस शानदार बाइक्स के बारे में डिटेल में.

TVS RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म

नया प्लेटफॉर्म यह मोटरसाइकिल नए नेक्स्ट-जेन TVS RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, जो आधुनिक एडवेंचर मोटरसाइक्लिंग को रिडिफाइन करता है. इस प्लेटफॉर्म में 4 डुअल टेक्नोलॉजी का फायदा मिलता है. इसमें डुअल ओवरहेड कैम्स विद डाउनड्राफ्ट पोर्ट, डुअल ऑयल पंप विद स्प्लिट चैंबर क्रैंककेस, डुअल कूलिंग जैकेट सिलेंडर हेड विद वाटर जैकेट और डुअल ब्रीदर सिस्टम शामिल है.

इंजन और स्पेसिफिकेशन्स

इंजन की बात करें तो TVS अपाचे RTX 300 में 299.1cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन है, जो 9,000rpm पर 36PS की मैक्सिमम पावर और 7,000rpm पर 28.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह 4-स्ट्रोक मोटर 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच के साथ आती है. नई TVS एडवेंचर बाइक चार राइड मोड्स अर्बन, रेन, टूर और रैली ऑफर करती है.

सस्पेंशन सेटअप

सस्पेंशन सेटअप में फ्रंट पर इनवर्टेड कार्ट्रिज फोर्क और रियर पर मोनो-ट्यूब विद फ्लोटिंग पिस्टन (MFP) शामिल है. हल्के स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर डिजाइन की गई यह बाइक बेहतरीन डायनामिक रिस्पॉन्स एंश्योर करती है. यह बेहतर कंट्रोल के लिए कम सीट हाइट, बेहतर पावर-टूवेट रेशियो और अलग अलग इलाकों में आसानी से चलाई जा सकती है.

कलर ऑप्शन

नई TVS अपाचे RTX 300 5 कलर ऑप्शन में आती है पर्ल व्हाइट, वाइपर ग्रीन, लाइटनिंग ब्लैक, मेटैलिक ब्लू और टार्न ब्रॉन्ज. इन शेड्स को मैट टेक्सचर्स, ग्लॉस कंट्रास्ट्स, फाइन डिटेलिंग और सिग्नेचर अपाचे रेड हाइलाइट्स के साथ सजाया गया है.

डिजाइन और फीचर्स

नई TVS एडवेंचर बाइक में रैली-इंस्पायर्ड एर्गोनॉमिक्स के साथ ‘आई-शेप्डLED हेडलैम्प्स, LED टर्न इंडिकेटर्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन और फ्रंट पर एक बीक-लाइक प्रोजेक्शन है.

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो अपाचे RTX 300 में फुल-कलर TFT डिस्प्ले है, जो कॉल और SMS अलर्ट्स, स्पीड, GoPro कंट्रोल, सेगमेंट-फर्स्ट मैप मिररिंग और बाकी जानकारी ऑफर करता है. बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल (दो मोड्स), ABS मोड्स (रैली, अर्बन और रेन), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और क्रूज कंट्रोल भी है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading