गूगल फोटोज़ ऐप में जल्द ही एक नया Battery Saver फीचर देखने को मिल सकता है. ये फीचर बैकग्राउंड में फोटो और वीडियो सिंक को सीमित करके स्मार्टफोन की बैटरी बचाने में मदद करेगा. APK Teardown में सामने आए इस फीचर के जरिए यूजर्स बेहतर बैटरी बैकअप पा सकते हैं.
फोन की बचाएगा नया फीचर.दरअसल, गूगल फोटोज़ के बीटा वर्जन के APK Teardown में एक नया बैटरी सेवर फीचर देखा गया है. इस फीचर की जानकारी एंड्रॉयड ऑथरिटी की रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये नया ऑप्शन बैकग्राउंड में होने वाले फोटो और वीडियो सिंक को सीमित कर देगा, जिससे फोन की बैटरी की खपत कम होगी.
जब ये बैटरी सेवर फीचर चालू किया जाएगा, तब गूगल फोटोज़ ऐप बैकग्राउंड में लगातार काम नहीं करेगा. यानी फोटो और वीडियो का ऑटो बैकअप धीमा हो सकता है या अस्थायी रूप से बंद हो सकता है. इससे उन यूजर्स को फायदा होगा जो हर समय बैकग्राउंड सिंक की जरूरत नहीं समझते और बेहतर बैटरी बैकअप चाहते हैं.
हालांकि, इस फीचर को ऑन करने पर मल्टी-डिवाइस सिंक जैसी सुविधाएं भी प्रभावित हो सकती हैं. इसका मतलब ये है कि एक से ज्यादा डिवाइस पर फोटो तुरंत सिंक नहीं होंगी. लेकिन कई यूजर्स के लिए यह कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी, क्योंकि वे जरूरत पड़ने पर मैनुअली बैकअप कर सकते हैं.
अभी लॉन्च दूर है…
फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और यह तय नहीं है कि गूगल इसे सभी यूजर्स के लिए जारी करेगा या नहीं. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी पहले इसे बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट करेगी और उनके फीडबैक के आधार पर आगे का फैसला लेगी.
अगर यह फीचर आधिकारिक तौर पर लॉन्च होता है, तो यह उन यूजर्स के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है जो बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं. कुल मिलाकर, गूगल फोटोज़ का यह नया कदम फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी बैलेंस को बेहतर बनाने की दिशा में एक अच्छा प्रयास माना जा सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
