200MP कैमरे के साथ 29 जनवरी को आ रहा है Redmi Note 15 Pro+, शुरू हो गई प्री-बुकिंग, फीचर्स और पहली सेल डेट


शाओमी ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ भारत में 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन की प्री-बुकिंग अमेज़न इंडिया पर शुरू कर दी है और साथ ही इसके कुछ अहम फीचर्स भी सामने आ चुके हैं. दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले के चलते यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने वाला माना जा रहा है.

अमेज़न पर लाइव हुई लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी नोट 15 Pro+ को ग्राहक ₹1,990 की टोकन राशि देकर प्री-बुक कर सकते हैं. फोन की पहली सेल 3 फरवरी को सुबह 10 बजे से रात 11:59 बजे तक हो सकती है. ये स्मार्टफोन भारत में सिल्वर एस, कार्बन ब्लैक और मीराज ब्लू कलर में उपलब्ध होगा. स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे.

कैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 15 Pro+ में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले डॉल्बी विजन के साथ आता है और इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्शन मिला है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G615 MC2 GPU मिलता है. ये डिवाइस एंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है.

कैमरा और बैटरी
कैमरे के लिए Redmi Note 15 Pro+ में 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 8MP अल्ट्रा-वाइड है. फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा मौजूद है. बैटरी की बात करें तो फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

संभावित कीमत
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर और IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है.

हालांकि भारत में कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि Redmi Note 15 Pro+ की शुरुआती कीमत ₹30,000 से कम हो सकती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading