Me Meme फीचर गूगल फोटोज़ के उन टूल्स में शामिल हो गया है, जिनका मकसद यूज़र्स को अपनी यादों के साथ थोड़ा मज़ा करने का मौका देना है. इससे पहले ऐप में एडिटिंग, वीडियो, कोलाज और रीमिक्स जैसे फीचर्स जोड़े जा चुके हैं.
कैसे काम करता है Me Meme फीचर?
Me Meme पूरी तरह यूज़र के कंट्रोल में रहता है. यानी गूगल आपकी फोटो खुद से मीम नहीं बनाएगा. यूज़र को खुद अपनी कोई फोटो चुननी होगी. इसके बाद ऐप उस फोटो को पॉपुलर मीम टेम्पलेट्स में फिट कर देता है. इन टेम्पलेट्स में पहले से मज़ेदार टेक्स्ट होता है, जिसे आप चाहें तो बदल भी सकते हैं.
यूज़र चाहें तो अपनी पसंद का टेक्स्ट लिख सकते हैं या फिर खुद का मीम स्टाइल भी अपलोड कर सकते हैं. ये फीचर खासतौर पर दोस्तों के साथ शेयर करने और हल्के-फुल्के मज़ाक के लिए बनाया गया है.
प्राइवेसी को लेकर क्या कहता है गूगल
गूगल ने साफ किया है कि Me Meme फीचर प्राइवेसी के मामले में सुरक्षित है. यह सिर्फ उन्हीं तस्वीरों पर काम करता है, जिन्हें यूज़र खुद सेलेक्ट करता है. यह फीचर बैकग्राउंड में अपने आप नहीं चलता. जो भी मीम बनता है, वह गूगल Photos ऐप के अंदर ही रहता है, जब तक कि यूज़र उसे सेव या शेयर न करे.
हालांकि, गूगल ने अभी यह साफ नहीं किया है कि बनाए गए मीम्स स्टोरेज स्पेस घेरेंगे या नहीं, लेकिन आमतौर पर ऐसे फाइल्स नई इमेज के रूप में सेव होती हैं.
Me Meme से मीम कैसे बनाएं?
Me Meme से मीम बनाना काफी आसान है:
- अपने फोन में गूगल Photos ऐप खोलें
- अपनी कोई साफ और अच्छी फोटो चुनें
- Create या Meme ऑप्शन पर टैप करें
- पसंद का मीम टेम्पलेट चुनें
- टेक्स्ट एडिट करें और मीम तैयार करें
फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिका में उपलब्ध है. उम्मीद है कि आने वाले समय में गूगल इसे दूसरे देशों में भी रोलआउट करेगा.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
