Croma की Republic Day Sale में TV, वाशिंग मशीन पर बंपर डिस्काउंट, iPhone 15 सिर्फ ₹31,990 में, जानें पूरी डील


क्रोमा ने अपनी Republic Day Sale 2026 की शुरुआत कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं. ये सेल देशभर के सभी क्रोमा स्टोर्स पर लाइव है और 26 जनवरी तक चलेगी. खास बात ये है कि ग्राहक बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, स्टूडेंट ऑफर्स और आसान EMI को मिलाकर काफी बड़ी बचत कर सकते हैं.

इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण स्मार्टफोन डील्स, खासकर आईफोन पर मिलने वाली भारी छूट है. नया ऐपल आईफोन 17, जिसकी लॉन्च कीमत Rs 82,900 थी, अब प्रभावी रूप से Rs 47,990 में खरीदा जा सकता है. इसके लिए पुराने फोन पर Rs 23,500 तक का एक्सचेंज वैल्यू, Rs 2,000 बैंक कैशबैक और Rs 8,000 का अडिशनल एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. इन सभी ऑफर्स को मिलाने पर iPhone 17 काफी किफायती हो जाता है.

वहीं, iPhone 15 भी इस सेल में शानदार डील के साथ उपलब्ध है. मार्केट प्राइस Rs 59,900 वाले इस फोन को ग्राहक Rs 31,990 की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं. इसमें पुराने फोन पर Rs 14,000 तक का एक्सचेंज, Rs 1,000 बैंक कैशबैक और Rs 4,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है.

सैमसंग यूज़र्स के लिए भी अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. सैमसंग गैलेक्सी S25 को गैलेक्सी S24 एक्सचेंज करने पर Rs 50,499 में खरीदा जा सकता है. वहीं, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा Rs 79,999 और गैलेक्सी Z फोल्ड 7 Rs 1,09,999 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है, बशर्ते पुराने प्रीमियम मॉडल एक्सचेंज किए जाएं.

Laptop पर भी डिस्काउंट…
लैपटॉप सेगमेंट में MacBook Air M4 स्टूडेंट प्राइस पर Rs 55,911 में मिल रहा है, जिस पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज से कीमत और कम हो सकती है. इसके अलावा HP और दूसरे ब्रांड्स के विंडोज़ लैपटॉप पर भी भारी छूट दी जा रही है.

होम अप्लायंस पर छूट
टीवी, वॉशिंग मशीन, स्पीकर्स और AC जैसे होम प्रोडक्ट्स पर भी बड़े डिस्काउंट और फ्रीबीज़ मिल रही हैं. कुल मिलाकर, क्रोमा की यह Republic Day Sale उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो नए गैजेट्स खरीदने या अपग्रेड करने की सोच रहे हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading