2026 की सबसे बड़ी Amazon सेल: आधे दाम पर TV, वाशिंग मशीन, फ्रिज और मोबाइल सब एकदम सस्ते


अमेज़न इंडिया की Great Republic Day सेल 2026 की शुरुआत कर दी है. ये सेल उन लोगों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है, जो लंबे समय से बड़े डिस्काउंट का इंतज़ार कर रहे थे. इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज़, फैशन, ब्यूटी, ग्रॉसरी और डेली यूज़ के सामान पर भारी छूट मिल रही है. अमेज़न की वेबसाइट और ऐप पर हर कैटेगरी में डील्स की भरमार है.

इस सेल में ऐपल, सैमसंग, वनप्लस, सोनी, LG, HP, शाओमी, TCL, बोट, स्केचर्स, L’Oréal पेरिस जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं. स्मार्टफोन की बात करें तो अमेज़न ने कई पॉपुलर फोन की कीमतों में बड़ी कटौती की है. ऐपल आईफोन 17 Pro को ₹ 1,25,400 में खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone 17 Pro मैक्स ₹ 1,40,400 में उपलब्ध है.

वहीं, iPhone 17 Air की कीमत ₹ 91,249 रखी गई है. एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Samsung Galaxy A55 5G ₹23,999 से शुरू हो रहा है, OnePlus 15 ₹68,999 और iQOO 15 ₹65,999 में मिल रहा है.

ग्राहक बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और अमेज़न पे लेटर जैसे ऑप्शन का फायदा उठाकर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं.

आधे दाम पर TV
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्शन में स्मार्ट TVs पर 65% तक की छूट दी जा रही है. QLED और Mini-LED TVs की कीमत ₹ 38,990 से शुरू हो रही है. प्रोजेक्टर पर 75% तक की छूट, हेडफोन और ईयरबड्स पर 70% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. लैपटॉप्स पर 45% तक की छूट है और गेमिंग लैपटॉप ₹ 72,990 से शुरू हो रहे हैं.

होम अप्लायंसेज़ पर भी शानदार ऑफर्स हैं. वॉशिंग मशीन और डिशवॉशर पर 50% तक, रेफ्रिजरेटर पर 55% तक और माइक्रोवेव और चिमनी पर 65% तक की छूट मिल रही है. फैशन और ब्यूटी कैटेगरी में Levi’s, BIBA, स्केचर्स, Casio जैसे ब्रांड्स पर 50 से 80% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

अमेज़न ने इस सेल के दौरान AI शॉपिंग टूल्स जैसे रूफुस, लेंस AI और AI Review हाईलाइट भी पेश किए हैं, जिससे खरीदारी और आसान हो जाती है. प्राइम मेंबर्स को एक्स्ट्रा सेविंग्स, फास्ट डिलीवरी और एक्सक्लूसिव डील्स का फायदा मिल रहा है. कुल मिलाकर, यह सेल बड़े अपग्रेड के लिए एक शानदार मौका है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading