ऐपल मैकबुक Air M1 हुआ सस्ता, अमेज़न Republic Day सेल में Dell गेमिंग लैपटॉप भी डिस्काउंट पर, जानिए डील


अमेज़न रिपब्लिक डे सेल इस समय लाइव है और इसमें अमेज़न बिज़नेस रखने अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए खास और जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, चाहे वह ऑफिस वर्क, स्टडी या फिर गेमिंग के लिए हो, तो यह सेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है. इस सेल में Apple, HP और Dell जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के लैपटॉप भारी छूट के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

सबसे पहले बात करें Apple MacBook Air (M1) की, तो यह लैपटॉप Amazon Republic Day सेल में सिर्फ ₹59,313 में उपलब्ध है, जबकि इसकी असली कीमत ₹89,900 है. यानी करीब ₹30,000 की सीधी बचत. यह लैपटॉप Apple के पावरफुल M1 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 13.3-इंच Retina डिस्प्ले, 8GB RAM और 256GB SSD स्टोरेज दी गई है.

Touch ID, FaceTime HD कैमरा और शानदार बैटरी लाइफ इसकी खासियत हैं. Apple का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर करीब 18 घंटे तक चल सकता है, जो इसे प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है.

HP लैपटॉप पर भी डिस्काउंट
इसके अलावा HP 15 लैपटॉप भी इस सेल में आकर्षक कीमत पर मिल रहा है. यह लैपटॉप ₹41,517 में खरीदा जा सकता है. इसमें 12वीं जेनरेशन का Intel Core i5 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है. 15.6-इंच की फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले और इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स इसे डेली वर्क और मल्टीटास्किंग के लिए सही बनाते हैं. इसकी बैटरी लाइफ भी लगभग 7.5 घंटे तक बताई गई है.

गेमिंग यूज़र्स के लिए Dell Smartchoice गेमिंग लैपटॉप एक शानदार डील है. यह लैपटॉप ₹1,06,331 की जगह सिर्फ ₹59,313 में मिल रहा है. इसमें 13वीं जेनरेशन का Intel Core i5 प्रोसेसर, 16GB RAM, 1TB SSD और NVIDIA GeForce RTX 3050 (6GB) GPU दिया गया है. 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 15.6-इंच FHD डिस्प्ले इसे गेमिंग के लिए दमदार बनाती है.

कुल मिलाकर, अमेज़न की ये सेल बिज़नेस अकाउंट यूज़र्स के लिए लैपटॉप खरीदने का शानदार मौका है, जहां प्रीमियम और गेमिंग लैपटॉप्स पर बड़ी बचत की जा सकती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading