30 मिनट में बैटरी फुल, जेब पर भी नहीं होगा ज्यादा असर, कैसे औरों से अलग है टेस्ला का चार्जिंग स्टेशन?
Tesla Charging Station- एलन मस्क की कंपनी टेस्ला मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू करेगी. इसमें 4 V4 सुपरचार्जिंग स्टॉल्स और 4 डेस्टिनेशन चार्जर्स होंगे.
टेस्ला अगले हफ्ते मुंबई में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन खोलेगी. नई दिल्ली. एलन मस्क की कंपनी टेस्ला अगले हफ्ते मुंबई में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू करेगी. यह चार्जिंग स्टेशन मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में लगाया गया है और इसमें अत्याधुनिक सुपरचार्जिंग टेक्नोलॉजी शामिल होगी. इसमें 4 V4 सुपरचार्जिंग स्टॉल्स और 4 डेस्टिनेशन चार्जर्स होंगे. सुपरचार्जर की चार्जिंग स्पीड 250 किलोवॉट तक होगी. वहीं, डेस्टिनेशन चार्जर 11 किलोवॉट की क्षमता वाला होगा. टेस्ला का कहना है कि देश भर में और भी स्टॉल लगाने की योजना है, ताकि बेहतरीन क्रॉस-कंट्री अनुभव प्रदान किया जा सके.
पिछले महीने, टेस्ला ने 59.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ अपना मॉडल वाई पेश किया, जबकि मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मेकर मैक्सिटी वाणिज्यिक परिसर में अपना पहला अनुभव केंद्र खोला. अपनी कार की लॉन्चिंग के अवसर पर टेस्ला ने मुंबई में आठ सुपरचार्जिंग स्टाल खोलने की घोषणा की थी.
30 मिनट में कार फुल चार्ज
V4 सुपरचार्जर की चार्जिंग स्पीड 250 किलोवॉट तक होगी. यह 20–30 मिनट में कार को फास्ट चार्ज कर सकती है. बैटरी चार्ज करने के लिए 24 रुपये प्रति किलोवॉट की दर से पैसे चुकाने होंगे. वहीं, डेस्टिनेशन चार्जर 11 किलोवॉट की स्पीड से कार को चार्ज करेगा. इसके लिए 14 रुपये प्रति किलोवॉट के हिसाब से पैसे देने होंगे.
केवल टेस्ला कारें ही होंगी चार्ज
फिलहाल टेस्ला चार्जर सिर्फ टेस्ला कारों के लिए ही उपलब्ध होगा. मुख्य अंतर टेस्ला सुपरचार्जर की स्पीड सबसे तेज है, लेकिन सिर्फ टेस्ला यूजर्स के लिए है. हालांकि अन्य चार्जर्स सस्ते और ज्यादा ब्रांड्स को सपोर्ट करते हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
