सरसों के खेत और हरा पर्दा… स्कोडा ने फिल्मी अंदाज में दिखाया कुशाक का नया अवतार, क्या आपने देखा?


Last Updated:

Skoda Kushaq Facelift- स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया है. इस टीजर से पता चलाता है कि कंपनी ने फेसलिफ्ट कुशाक के डिजाइन में महत्‍वपूर्ण बदलाव‍ किए हैं.

ख़बरें फटाफट

स्कोडा ने फिल्मी अंदाज में दिखाया कुशाक का नया अवतार, क्या आपने देखा?स्‍कोडा कुशाक का फेसलिफ्ट मॉडल अगले हफ्ते लॉन्‍च करेगी.

नई दिल्ली. अपनी मजबूती और परफॉर्मेंस के लिए मशहूर स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) अब एक नए अवतार में आने को पूरी तरह तैयार है. स्कोडा इंडिया अगले हफ्ते अपनी लोकप्रिय SUV कुशाक का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है. लॉन्चिंग से ठीक पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसके नए टीजर जारी किए हैं. इन टीजर्स में न केवल गाड़ी के नए डिजाइन की झलक मिल रही है, बल्कि इसके फीचर्स को लेकर भी बड़े संकेत दिए गए हैं.
कुशाक फेसलिफ्ट के नए विजुअल्स को सरसों के पीले लहलहाते खेतों के बीच फिल्माया गया है, जो बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) के रोमांटिक दृश्यों की याद दिलाता है. SUV को एक हरे रंग के कवर के नीचे छिपाया गया है और इसके साथ टैगलाइन दी गई है- “Get ready to fall in love”.

टीजर वीडियो से यह साफ हो गया है कि नई कुशाक के एक्‍सटीरियर में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. सबसे बड़ा आकर्षण इसकी फुल-विड्थ LED डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) स्ट्रिप है, जो गाड़ी के फ्रंट लुक को पहले से कहीं ज्यादा शार्प और फ्यूचरिस्टिक बनाती है. इसके अलावा यह नई ग्रिल और अपडेटेड हेडलाइट यूनिट्स के साथ ज्यादा मस्कुलर नजर आ रही है. पीछे की तरफ अब ‘इल्यूमिनेटेड SKODA’ लेटरिंग (चमकते हुए अक्षरों में नाम) और एक कनेक्टेड LED लाइट बार दिया गया है.

इंटीरियर और फीचर्स

कुशाक फेसलिफ्ट के केबिन में आपको तकनीक और आराम का बेहतर मेल देखने को मिलेगा. स्कोडा का लक्ष्य इस सेगमेंट में मौजूद हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ना है. इसमें आपको बड़ी सनरूफ मिल सकती है. पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नए ग्राफिक्स के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी इसमें लगा होगा. उम्‍मीद की जा रही है कि इसमें वेंटिलेटेड सीट्स मिलेगी जो लंबी यात्रा के लिए मुफीद होगी.

ADAS की एंट्री

कुशाक फे‍सलिफ्ट 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. सेफ्टी को लेकर सबसे बड़ा अपडेट लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) का होगा. इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे.

एक और महत्वपूर्ण बदलाव ब्रेकिंग सिस्टम में देखने को मिल सकता है. 1.5-लीटर वेरिएंट्स में अब रियर डिस्क ब्रेक दिए जाने की संभावना है. हालांकि, चर्चा यह भी है कि बड़े इंजन (1.5L) के साथ अब केवल DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ही मिलेगा, जिससे मैनुअल के शौकीनों को थोड़ी निराशा हो सकती है.

homeauto

स्कोडा ने फिल्मी अंदाज में दिखाया कुशाक का नया अवतार, क्या आपने देखा?



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading