Kia Seltos पिछले महीने कंपनी की Best Selling Car रही


Kia India घरेलू बाजार में लगातार बेहतरी की ओर बढ़ रही है. इनके पास Kia Sonet और Kia Syros जैसी सस्ती SUVs के साथ-साथ प्रीमियम सेगमेंट में Carnival और EV6 जैसी गाड़ियां उपलब्ध हैं. सेल्स डिटेल की बात करें, तो दिसंबर 2025 में Kia Seltos कंपनी की Best Selling Car रही. वहीं, Carens और Sonet की सेल में भी धमाकेबार बढ़ोतरी हुई. हम आपके लिए कंपनी की Model Wise Sales Report लेकर आए हैं.

जैसा कि आपको बताया, लिस्ट में पहले नंबर पर Kia Seltos है. इस पॉपुलर एसयूवी को पिछले महीने 4,369 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं 2,830 सेल्टॉस के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 54 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. कंपनी ने हाल ही में सेल्टॉस को अपडेट किआ था और सेल्स रिपोर्ट में इसका असर भी दिखा है.

kia seltos, kia, seltos

Kia Seltos: कीमत और खासियत

2026 Kia Seltos को इंडियन कार मार्केट में मात्र ₹10,99,000 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. हाल ही में हुए अपडेट के बाद इस SUV की डिजाइन काफी बदली है और नए फीचर्स भी जुड़े हैं. कंपनी इसे डुअल-पैन पैनोरैमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, डुअल 10.25-इंच और 12.3-इंच पैनोरैमिक डिस्प्ले, बोसे 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ बेचती है.

इंजन ऑप्शन में 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (113 bhp, 144 Nm), 1.5L टर्बो पेट्रोल (158 bhp, 253 Nm) और 1.5L डीजल (114 bhp, 250 Nm) उपलब्ध हैं. माइलेज (ARAI) की बात करें, तो ये पेट्रोल में 17-17.9 kmpl और डीजल में 19.1-20.7 kmpl तक की फ्यूल एफिशियंसी देने में सक्षम है.

Kia Carens

लिस्ट में दूसरे नंबर पर किआ कैरेंस है. इसे पिछले महीने कुल 3,681 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बेची गई इसकी कुल 2,626 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 40 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Syros

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर किआ साइरोस है. इसे पिछले महीने 1,116 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा नवंबर 2025 में बिकी इसकी कुल 554 यूनिट के मुकाबले मासिक स्तर पर आई लगभग दोगुनी बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Sonet

सोनेट की सेल में धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. पिछले महीने इस छोटी SUV को कुल 9,418 ग्राहक मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बेची गई इसकी कुल 3,337 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 182 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Carniva

अगला नंबर किआ कार्निवाल का है, इसे सबसे कम ग्राहक मिले. दिसंबर 2025 में इसकी मात्र 75 यूनिट सेल की गईं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बेची गई कुल 103 कार्निवाल के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. इसके अलावा, Kia EV6 और EV9 को पिछले महीने एक भी कस्टमर नहीं मिला.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading