सिर्फ 54,000 रुपये में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 140 किमी की रेंज


Last Updated:

ZELIO E Mobility ने Gracyi इलेक्ट्रिक स्कूटर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया, तीन बैटरी वेरिएंट्स, 140 किमी रेंज, 25 किमी प्रति घंटा स्पीड और कई स्मार्ट फीचर्स के साथ उपलब्ध है.

ख़बरें फटाफट

54,000 रुपये में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 140 किमी की रेंज

नई दिल्ली. ZELIO E Mobility ने अपने लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Gracyi का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है. आज के अर्बन राइडर्स के लिए डिज़ाइन किया गया, अपग्रेडेड Gracyi बेहतर प्रदर्शन, कंफर्ट, प्रोफेशनल्स और गिग वर्कर्स के लिए काफी हैंडी फीचर्स के साथ आता है. ZELIO E Mobility वेरिएंट्स फेसलिफ्टेड Gracyi को तीन अलग-अलग बैटरी कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जा रहा है ताकि अलग-अलग जरूरतों को पूरा किया जा सके.

लिथियम-आयन बैटरी वेरिएंट:

60V/30Ah; एक्स-शोरूम कीमत ₹66000/-; रेंज: 90~100 किमी

जेल बैटरी वेरिएंट्स: 60V/32Ah; एक्स-शोरूम कीमत ₹54000/-; रेंज: 80~90 किमी

72V/42Ah; एक्स-शोरूम कीमत ₹58500/-; रेंज: 130~140 किमी

140 किमी की रेंज
नए Gracyi को किफायती और ट्रस्टेड अर्बन राइड देने के लिए बनाया गया है, जो 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और प्रति चार्ज 140 किमी तक की मैक्सिमम राइडिंग रेंज ऑफर करता है. इसके केंद्र में एक पावरफुल 60/72V BLDC मोटर है जो प्रति पूर्ण चार्ज 1.5 यूनिट बिजली की खपत करता है.

बढ़िया ग्राउंड क्लियरेंस
भारत की शहरी सड़कों के लिए अनुकूलित, स्कूटर में 180 मिमी की बढ़ी हुई ग्राउंड क्लीयरेंस, 85 किग्रा का सकल वजन और 150 किग्रा की पेलोड क्षमता है. चार्जिंग सुविधाजनक है और बैटरी टाइप के मुताबिक अलग-अलग होती है, लिथियम-आयन वेरिएंट को 04 घंटे और जेल बैटरी मॉडल को 08 घंटे की जरूरत होती है.

homeauto

54,000 रुपये में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 140 किमी की रेंज



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading