ई-कार की सबसे बड़ी समस्या खत्म! 18 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है बैटरी, 1 मिनट की चार्जिंग में 66 किलोमीटर जाएगी कार
Fastest Charging Battery : यूरोपीय कंपनी ElevenEs ने दुनिया की सबसे तेज चार्ज होने वाली बैटरी बनाई है, जो महज 18 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाती है. इतना ही नहीं, यह बैटरी हर एक मिनट की चार्जिंग पर 66 किलोमीटर की रेंज देती है.
यूरोप ने बनाई है 5 लाख किलोमीटर की रेंज वाली बैटरी. नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पीछे हटने का 2 ही सबसे बड़ा कारण है कि बैटरी चार्ज होने में काफी समय लग जाता है और एक बार चार्ज होकर ज्यादा दूरी तक जाती नहीं है. अगर इन दोनों समस्याओं से छुटकारा मिल जाए तो पेट्रोल-डीजल के मुकाबले लोगों को ई-कार ज्यादा पसंद आएगी. यूरोप की कंपनी ने एक ही झटके में इन दोनों समस्याओं का हल निकाल लिया है. इस कंपनी ने edge574 ब्लेड नाम से एक ऐसी बैटरी बनाई है, जो महज 12 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है और हर मिनट की चार्जिंग पर 66 किलोमीटर की रेंज देती है.
इस बैटरी की सबसे बड़ी खासियत इसका चार्जिंग टाइम है. edge574 को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज होने में महज 12 मिनट का समय लगता है. इस बैटरी को ElevenEs नाम की कंपनी ने बनाया है और उसका दावा है कि हर 1 मिनट की चार्जिंग पर यह बैटरी 66 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. इसका मतलब है कि हर सेकंड की चार्जिंग से यह एक किलोमीटर की दूरी कर जाएगी. हालांकि, यह चार्जिंग 25 डिग्री सेंटीग्रेड यानी रूम टेम्परेचर पर होनी चाहिए. यह चार्जिंग मोड फिलहाल सड़क पर दौड़ रही किसी भी ईवी के मुकाबले ज्यादा फास्ट है.
तापमान का सबसे बड़ा रोल
इस बैटरी का प्रदर्शन बढ़ाने में सबसे अहम रोल तापमान का होता है. वैसे तो इसका बेस्ट परफॉर्मेंस रूम टेम्परेचर पर निकलता है, लेकिन यह 10 डिग्री सेंटीग्रेड पर भी अच्छा प्रदर्शन करती है. बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में महज 18 मिनट का समय लगता है. अगर 10 डिग्री पर इस बैटरी को चार्ज किया जाए तो यह हर मिनट 44 किलोमीटर की रेंज देती है, जबकि 0 डिग्री पर चार्ज करने पर हर मिनट की चार्जिंग पर 25 किलोमीटर की रेंज मिलेगी. बैटरी पूरी तरह चार्ज होने पर 415 किलोवाट की पॉवर देती है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
