RCB Qualifies into Playoffs of WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 में अजेय रहते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है. वडोदरा में हुए मुकाबले में स्मृति मंधाना की साइड ने गुजरात जायंट्स को 61 रन से हराया और इसी के साथ इस सीजन प्लेऑफ में एंट्री मारने वाली पहली टीम बन गई. आरसीबी की यह लगातार पांचवीं जीत है. बेंगलुरु ने गुजरात को सीजन में दूसरी बार हराया.
प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी61 रन से जीता मुकाबला
वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 178/6 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया था. जवाब में गुजरात की शुरुआत में ही पारी ताश के पत्तों की तरफ ढह गई, जिससे टीम 117/8 रन तक ही पहुंच पाई. आरसीबी के गेंदबाजों का सिर्फ गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ही सामना कर पाईं, जिन्होंने 54 रन बनाए. बाकी बल्लेबाज आते-जाते रहे. गुजरात के शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 5 रन पर ही गिर गए थे, जिसके बाद उसका स्कोर 56 रन पर 6 विकेट हो गया. इस स्थिति के बाद गुजरात की टीम वापसी नहीं कर पाई और सीजन का अपना तीसरा मुकाबला हार गई.

प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी
ताश के पत्तों की तरह बिखरी पारी
आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए गुजरात को बैक टू बैक झटके देना जारी रखा. सयाली सतघरे में पारी के दूसरे ओवर में दो विकेट लेकर गुजरात मुश्किल में डाल दिया. उन्होए बेथ मूनी (3) और सोफी डिवाइन (0) को चलता किया. तीसरा ओवर लेकर आईं लॉरेन बेल ने गुजरात का तीसरा विकेट गिराते हुए कनिका आहूजा को बिना खाते खोले आउट कर दिया, जिससे गुजरात का स्कोर 5 रन पर तीन विकेट हो गया. अनुष्का शर्मा और गार्डनर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन नदिने दी क्लार्क ने 34 रन के टोटल पर विकेट चटका दिया. उन्होंने अनुष्का (18) को आउट किया.
इसके बाद एक छोर पर खड़े रहकर गार्डनर ने अर्धशतक पूरा किया और 17वें ओवर तक बल्लेबाजी की, लेकिन टीम को जीत की तरफ नहीं ले जा सकीं, क्योंकि दूसरी ओर से विकेट गिरने के सिलसिला जारी रहा. गार्डनर का विकेट सयाली सतघरे ने लिया. वह 54 रन बनाकर आउट हुईं. सयाली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए नदिने दी क्लार्क ने दो, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल को एक-एक सफलता मिली.
गौतमी ने ठोका शानदार अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतमी नाईक के जुझारू अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने छह विकेट पर 178 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया. आरसीबी की शुरूआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर में ग्रेस हैरिस और दूसरे ओवर में जॉर्जिया वोल पवेलियन लौट गए जब स्कोर 9 रन ही था. पिछले मैच में 96 रन बनाने वाली कप्तान स्मृति मंधाना (23 गेंद में 26 रन) ने नाईक के साथ तीसरे विकेट के लिये 60 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला. हालांकि, गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने मंधाना को LBW आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा.
इसके बाद नाईक ने 55 गेंद की अपनी पारी में सात चौकों और एक छक्के के साथ 73 रन बनाये. उन्होंने ऋचा घोष के साथ चौथे विकेट के लिये 69 रन जोड़े. ऋचा ने 20 गेंद में 27 रन का योगदान दिया जिसमें तीन छक्के शामिल थे. राधा यादव ने आखिर में आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ 17 रन बनाये. गुजरात जाइंट्स के लिये काशवी गौतम और गार्डनर ने दो दो विकेट लिये जबकि सोफी डेवाइन और रेणुका सिंह को एक एक विकेट मिला.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
