ICC could fine 2 million dollars to PCB: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो आईसीसी लगाएगा भारी जुर्माना


Last Updated:

ICC could fine 2 million dollars to PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने की धमकी दी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग है कि उसके मुकाबलों को श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए. आईसीसी ने 21 जनवरी तक आखिरी फैसला लेने का वक्त दिया है.

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस ले कर दिखाए! ICC ठोकेगा मोटा जुर्मानापाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस ले कर दिखाए! ICC ठोकेगा मोटा जुर्माना
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपनी बेइज्जती कराने में बहुत मजा आता है. बीसीसीआई के उलझकर कई बात पीसीबी अपनी फजीहत करवा चुका है. एक बार फिर से ऐसा ही कुछ होने जा रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत से अपने टी20 विश्व कप मैच को शिफ्ट करने की मांग पर अड़ा हुआ है. आईसीसी ने इसे ठुकराते हुए साफ कर दिया है कि 21 जनवरी तक फैसला ले नहीं तो स्कॉटलैंड की टीम को उसकी जगह टूर्नामेंट में शामिल कर लिया जाएगा. इस बीच पाकिस्तान ने धमकी दी है कि अगर बांग्लादेश की मांग नहीं मानी गई तो वो टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लेगा. हालांकि ये सिर्फ धमकी ही है ऐसा करने की हिम्मत पीसीबी में नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी ने सरकार को बताया है कि टूर्नामेंट से हटना आसान नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए सरकार की सलाह और ठोस वजह पेश करनी होगी. अगर कोई ठोस वजह नहीं दी गई तो आईसीसी के सदस्य भागीदारी समझौते का उल्लंघन करने पर दो मिलियन डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है.

Pakistan cricket team

पीसीबी ने यह भी पेशकश की है कि अगर श्रीलंका के मैदान उपलब्ध नहीं होते तो वह बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी कर सकता है. बांग्लादेश ने अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए रिलीज करने को कहा है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 21 जनवरी तक बांग्लादेश की मांग पर अंतिम फैसला ले सकती है. इससे पहले आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बैठक हुई थी, जिसमें दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम रहे. बांग्लादेश ने यह भी प्रस्ताव दिया था कि वह आयरलैंड के साथ जगह बदल ले, जो अपने ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलता है, ताकि वह ग्रुप बी में जा सके. हालांकि, आईसीसी ने reportedly आयरलैंड को भरोसा दिलाया है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं होगा.

आईसीसी अधिकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के रुख से नाराज बताए जा रहे हैं, क्योंकि बीसीबी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि बांग्लादेश को कोई सुरक्षा खतरा नहीं है. आईसीसी ने बांग्लादेश को यह भी बता दिया है कि अगर वह टूर्नामेंट से हटता है तो उसकी जगह रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को मौका दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस ले कर दिखाए! ICC ठोकेगा मोटा जुर्माना



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading