₹16,000 सस्ता हुआ दमदार फ्लैगशिप किलर फोन Oppo Reno 13 Pro, मिलती है 5800mAh बैटरी और 80W चार्जिंग


अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो प्रीमियम फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरिएंस दे, लेकिन कीमत ज्यादा न हो, तो Oppo Reno 13 Pro आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. भले ही इस फोन को कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर फ्लैगशिप टैग न दिया हो, लेकिन यूज़र्स इसे ‘फ्लैगशिप किलर’ कह रहे हैं. दमदार स्पेसिफिकेशन, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ यह फोन इस समय Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में शानदार डील पर उपलब्ध है.

Oppo Reno 13 Pro को पहले ₹49,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह स्मार्टफोन अमेज़न पर सिर्फ ₹33,999 में लिस्टेड है. यानी सीधे ₹16,000 की भारी छूट मिल रही है. इसके अलावा अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको अडिशनल ₹1,000 का डिस्काउंट भी मिल सकता है.

इस तरह फोन की प्रभावी कीमत कम होकर ₹32,999 रह जाती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि ऐसी डील ज्यादा समय तक नहीं रहती, इसलिए खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो जल्दी फैसला लेना बेहतर होगा.

अमेज़न इस फोन पर EMI ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत सिर्फ ₹1,195 प्रति माह से होती है. वहीं अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो प्लेटफॉर्म पर ₹32,100 तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल सकता है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगी.

खास है ओप्पो रेनो 13 प्रो के फीचर्स
अब बात करें Oppo Reno 13 Pro के फीचर्स की, तो इसमें 6.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है. फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है. यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है.

कैमरा सेक्शन में फोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. साथ ही यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट भी है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यानी कि इस कीमत में Oppo Reno 13 Pro एक पावरफुल और वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन साबित होता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading