Video: जीरो ग्रेविटी से फुल ऑन फालूदा, सुनीता विलियम्स ने केरल में लिया फालूदा का स्वाद, वायरल हो रहा वीडियो


भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को कौन नहीं जानता, महीनों अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता धरती पर लौट आई हैं और उसके बाद से ही उनके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब उनका एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है जिसमें वो मलाई से भरपूर फालूदे का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं. खास बात ये है कि उन्होंने ये फालूदा भारत में खाया है.

केरल में सुनीता विलियम्स ने लिया फालूदा का स्वाद

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सुनीता विलियम्स अपने भारत दौरे के दौरान केरल के कोझिकोड में मशहूर फालूदा आउटलेट फालूदा नेशन में बैठकर फालूदा का आनंद ले रही हैं. वीडियो में सुनीता ने पीच रंग का टीशर्ट पहना है और बड़ी सादगी के साथ वो टेबल चेयर पर बैठकर फालूदा की मिठास में खोई नजर आ रही हैं. उनके आसपास लोगों का जमावड़ा है और लोग उनके इस फालूदा प्रेम से काफी प्रभावित दिख रहे हैं. 

हाल ही में लिया है नासा से संन्यास

आपको बता दें कि भारतीय मूल की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने नासा से संन्यास लेकर अंतरिक्ष विज्ञान के एक ऐतिहासिक अध्याय का समापन कर दिया है. करीब 27 साल तक नासा के साथ जुड़ी रहने के बाद अब उनका सक्रिय अंतरिक्ष करियर समाप्त हो गया है. रिटायर्मेंट के बाद सुनीता विलियम्स अब अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय गुजार रही हैं.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

यूजर्स ने की सादगी की तारीफ

वीडियो को faloodanation.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….ये वही महिला है जिसने मुझे आसमान में उड़ना सिखाया है. एक और यूजर ने लिखा…सुनीता विलियम्स अब परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सुनीता जी एक दम सादा और सरल हैं.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading