खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगने लगा यूट्यूबर, कुछ ही घंटों में मिल गए 4500; यूजर्स बोले- ‘यही रह गया था बस’
आजकल सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी कर सकते हैं और हर चीज को दिखा सकते हैं. कोई सड़क पर वडा-पाव या गोलगप्पे का ठेला लगाकर अपनी कमाई दिखाता है, कोई चाय की टपरी लगाकर बताता है कि दिन में कितने रुपये कमाए. कुछ लोग नए-नए बिजनेस आइडियाज शेयर करते हैं. लेकिन हाल ही में एक शख्स ने ऐसा काम कर दिया कि इंटरनेट की दुनिया में हलचल मच गई. इस शख्स ने खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांगना शुरू किया और कुछ ही घंटों में अपनी कमाई दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया.
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो लगभग 45 सेकंड लंबा है और इसे X हैंडल @singh_kikki ने पोस्ट किया. वीडियो में शख्स खाटू श्याम मंदिर के मुख्य द्वार पर खड़ा है और कह रहा है कि वह आज यह देखना चाहता है कि मंदिर के बाहर भीख मांग कर कितने रुपये मिल सकते हैं. उसने बताया कि उसके दोस्तों ने उसके कपड़े फाड़ दिए ताकि वह गरीब लगे और वह भीख मांगना शुरू कर सके. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स लोगों के पास जाकर और फिर एक जगह बैठकर भीख मांगता है. कोई 10 रुपये देता है तो कोई 500 रुपये का नोट भी दे देता है.
शख्स खुद भी हैरान दिख रहा है और कहता है कि उसे विश्वास नहीं हो रहा कि लोग सच में पैसे दे रहे हैं. वह खुशी से बार-बार कहता है कि यह तरीका काम कर रहा है. वीडियो के अंत में जब वह पूरे दिन की कमाई बताता है, तो खुद भी चौंक जाता है, उसने सिर्फ कुछ घंटों में 4500 रुपये कमा लिए.
इनफ्लुएंसर: आज मैं देखूंगा खाटू श्याम मंदिर के बाहर भीख मांग कर कितने रुपए मिल सकते हैं
फिर कुछ ही घंटे में उसने 4500 हजार रुपए इकट्ठा कर लिए pic.twitter.com/AZwtrnoICB
— Kikki Singh (@singh_kikki) January 28, 2026
सोशल मीडिया पर कमेंट्स
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी. कुछ लोग हैरान हैं कि कोई इतनी आसानी से 4500 रुपये कमा सकता है. उन्होंने महीने और साल की कमाई का हिसाब लगाना शुरू कर दिया. अगर यह शख्स रोज 4500 रुपये कमाता है, तो महीने में 1,35,000 रुपये और सालाना लगभग 16 लाख रुपये बन जाएंगे. वहीं, कुछ लोगों ने इस वीडियो पर संदेह जताया. उन्होंने कहा कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड हो सकता है या नकली हो सकता है. कुछ ने सवाल उठाया कि खाटू श्याम मंदिर में गुजराती बोर्ड कैसे दिखाई दे रहा है. कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इस वीडियो को देखकर लगता है कि देश में भीख मांगने पर बैन लगाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – स्नो फॉल देखने गया था शख्स और टेंट में फंस गया अकेला, पुलिस ने पीठ पर बैठाकर बचाई जान, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
