Dhanu Weekly Horoscope 2026: फरवरी का यह सप्ताह बदलेगा धनु राशि की तस्वीर, नई नौकरी का बड़ा मौका
Dhanu Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 February): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय धनु राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. धनु राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
धनु साप्ताहिक राशिफल
करियर-कारोबार
धनु राशि के जातक इस सप्ताह बड़ी सोच के साथ काम करने का प्रयास करेंगे. यदि आप लंबे समय से अपने करियर-कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे थे तो वह इस सप्ताह हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे संस्थान से बड़े पद और कद के साथ बुलावा आ सकता है. अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे. सप्ताह के मध्य में प्रभावी लोगों से मेल-मुलाकात होगी. बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.
आर्थिक राशिफल
भूमि-भवन एवं वाहन का सुख प्राप्त होगा. सप्ताह के मध्य में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक फल देने वाला साबित होगा. विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता प्राप्त होगी. उच्च शिक्षा के प्रयास सफल होंगे.
व्यापार
सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में उन्नति और लाभ में वृद्धि होगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंध में परस्पर सहयोग बना रहेगा. प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और ट्यूनिंग मजबूत होगी. संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलने से खुशियों बढ़ेंगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
धनु राशि के लिए उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Vrishchik Weekly Horoscope 2026: वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है कोई सुखद समाचार, पढ़ें वीकली राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
