Oppo K15 और K15x की एंट्री तय? Flipkart पर दिखा नया K सीरीज़ फोन, टीज़र से डिज़ाइन और फीचर्स का खुलासा


ओप्पो अपनी K सीरीज़ का नया फोन लॉन्च करने वाली है. लेकिन अभी तक फोन का सटीक नाम या लॉन्च डेट ऑफ़िशियल तौर पर नहीं बताया गया है. लीक और इंडस्ट्री इनसाइडर्स के अनुसार, यह फोन ओप्पो K15 सीरीज़ का हिस्सा होगा. इसका मतलब है कि हम दो वेरिएंट देख सकते हैं- ओप्पो K15 और थोड़ा बजट-फ्रेंडली K15x.

ओप्पो ने फ्लिपकार्ट पर इस नई K सीरीज़ के लिए एक डेडिकेटेड प्री-रजिस्ट्रेशन पेज भी अपलोड कर दिया है. पेज पर फोन के कुछ डिजाइन हाइलाइट्स भी दिखाए गए हैं.

डुअल रियर कैमरा को पिल-शेप मॉड्यूल में रखा गया है, जिसमें LED फ्लैश भी है. फोन का बैक और साइड्स फ्लैट डिज़ाइन में होंगे, जो मिड-रेंज फोन के लिए आजकल का ट्रेंड है.

ओप्पो K15 सीरीज़ से क्या उम्मीद करें?
ओप्पो ने अभी तक फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद है कि यह K15 सीरीज़ होगी, जो K13 सीरीज़ का अगला स्टेज है. कंपनी का फोकस हमेशा की तरह परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग पर रहेगा. यही कारण था कि पिछले K सीरीज़ फोन यूज़र्स में पॉपुलर हुए थे.

बात करें पिछले फोन की तो ओप्पो K13 5G (अप्रैल 2025 में लॉन्च) में 6.7-इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स ब्राइटनेस, Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी (80W फास्ट चार्जिंग) थी.

ओप्पो K13x 5G (जून 2025) में 6.67-इंच LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स ब्राइटनेस, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिप और 6,000mAh बैटरी (45W चार्जिंग) दी गई थी. लीक और फ्लिपकार्ट पेज के आधार पर लगता है कि ओप्पो K15 सीरीज़ भारत में किसी भी समय लॉन्च हो सकती है. जल्द ही ओप्पो स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और लॉन्च डेट की घोषणा कर सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading