UGC के नए नियमों के पीछे कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान? जानिए शिक्षा मंत्री की जाति, बच्चों का प्रोफेशन और पढ़ाई-लिखाई का पूरा सफर


यूजीसी के नए नियमों ने देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में हलचल मचा दी है. 29 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने इन नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया.इसी विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर लोगों की नजरें टिक गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जाति, परिवार और बच्चों की पढ़ाई को लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर UGC के नए नियमों के पीछे कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान.

धर्मेंद्र प्रधान वर्तमान में देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं. इससे पहले वह पेट्रोलियम और इस्पात मंत्रालय जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद से ही वह नई शिक्षा नीति और उच्च शिक्षा सुधारों को लेकर लगातार फैसले लेते रहे हैं.UGC के नए नियम भी उसी कड़ी का हिस्सा माने जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता और भेदभाव खत्म करना बताया गया है.

यह भी पढ़ें – सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई?

 धर्मेंद्र प्रधान किस जाति से आते हैं?

धर्मेंद्र प्रधान की जाति को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.इस सवाल का जवाब खुद धर्मेंद्र प्रधान पहले ही दे चुके हैं.वह कुर्मी जाति से आते हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं.उन्होंने संसद और सार्वजनिक मंचों पर यह बात साफ तौर पर कही है.इसके बावजूद UGC नियमों के विवाद के बाद उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि को लेकर बहस दोबारा तेज हो गई है.

धर्मेंद्र प्रधान के बेटे निशांत प्रधान क्या करते हैं?

निशांत प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान के बेटे हैं. उनका नाम शिक्षा मंत्री के चुनावी हलफनामों में दर्ज है.कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निशांत प्रधान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की है.उनके प्रोफेशनको लेकर कोई विस्तृत और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. न तो किसी सरकारी रिकॉर्ड में और न ही किसी प्रोफेशनल प्रोफाइल में उनके काम को लेकर स्पष्ट विवरण मिलता है.

बेटी निमिषा प्रधान की पढ़ाई और प्रोफेशन

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी निमिषा प्रधान की पढ़ाई को लेकर अपेक्षाकृत ज्यादा जानकारी सामने आती है.उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज  से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है.वह नीति आयोग के डेवलपमेंट स्टडीज डिपार्टमेंट में रिसर्च इंटर्न भी रह चुकी हैं.निमिषा एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं.कोविड महामारी के दौरान 2020 में धर्मेंद्र प्रधान ने खुद बताया था कि उनकी पत्नी मृदुला और बेटी निमिषा ने घर पर मास्क बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाए थे.

यह भी पढ़ें – लॉ ग्रेजुएट्स के लिए लेफ्टिनेंट बनने का मौका, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading