मेट्रो में लड़की को पसंद आ गया लड़का, इंस्टा आईडी मांगते हुए वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो से आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. वहीं इस समय भी दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर समाज में मौजूद दोहरे मापदंडों पर बहस छेड़ दी है. दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में पहले कुछ लड़कियां आपस में बातचीत करती नजर आती है. फिर उनमें से एक लड़की मेट्रो में खड़े एक लड़के के पास जाती है और फिर उससे इंस्टाग्राम आईडी मांग लेती है. उस लड़की की सहेलियां इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर देती है, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हाे जाता है और इस पर लोगों के अलग अलग- रिएक्शन भी सामने आने लगते हैं.
मेट्रो में लड़की को पसंद आया लड़का
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @jyotsana51400 नाम के अकाउंट्स से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में सफर के दौरान एक लड़की को एक लड़का पसंद आ जाता है. वहीं वह लड़की अपनी सहेलियों से आपस में बातचीत करती है. इसके कुछ ही देर बाद लड़की सीधे उस लड़के से उसकी इंस्टाग्राम आईडी मांगने पहुंच जाती है. वह लड़की, लड़के से इंस्टाग्राम आईडी ले भी लेती है. वहीं लड़का भी बिना किसी हिचक के अपनी इंस्टा आईडी दे देता है और मुस्कुराता नजर आता है. वीडियो का यह पार्ट इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं.
मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की को एक लड़का पसंद आ जाता है वो लड़की उस लड़के का इंस्टा आईडी लेने पहुँच जाती है
सोचिए यही काम किसी लड़के ने किया होता तो क्या होता??pic.twitter.com/eTmyvxuZOe
— Jyotsna Yadav (Jyoti) (@jyotsana51400) January 31, 2026
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अगर यही हरकत किसी लड़के ने की होती, तो क्या प्रतिक्रिया वही रहती. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है कि वो तो वाकई सोचने वाली बात है, अगर यही काम किसी लड़के ने किया होता तो शायद उसे क्रीप या स्टाल्कर कहा जाता. वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया जब लड़की ऐसा करती है तो उसे कॉन्फिडेंट या बोल्ड कहा जाता है, यही समाज का दोहरा मापदंड है. इसके अलावा कई लोगों ने इस वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठाए. एक यूजर ने कमेंट किया सब कुछ पहले से प्लान होता है, ये वीडियो भी स्क्रिप्टेड लग रहा है. वहीं दूसरे ने मजाक में कहा यह भी स्क्रिप्टेड ही लग रहा है. वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को समाज की बदलती दिशा से जोड़कर देखा और कमेंट किया कुछ टाइम था जब लड़कियां सुरक्षित नहीं थीं, अब ऐसा टाइम आ गया है जब लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं. तो वहीं किसी ने लड़के को ही नसीहत दे डाली और कमेंट किया लड़का ही मूर्ख है, किसी भी अजनबी को अपनी इंस्टा आईडी देकर खुश हो रहा है.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान पहुंचा भारतीय शख्स, पहचान बताने पर जमकर हुई खातिरदारी, वीडियो देख तारीफ करने लगे यूजर्स
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
