बीच जंगल मजे ले रहा था शख्स, झाड़ियों से निकला दरिंदा और…; वीडियो देख निकल आएगी चीख


सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी चीख निकल जाए. वीडियो में एक शख्स जंगल के बीच बेखौफ होकर गाड़ी से उतरकर मजे लेते नजर आता है. लेकिन अगले ही पल जो होता है, वह किसी डरावनी फिल्म में के सीन से कम नहीं है. झाड़ियां के पीछे से अचानक एक खतरनाक दरिंदा निकल आता है और हालात पलभर में जानलेवा हो जाते हैं. यह वीडियो जंगल में लापरवाही बरतने के लिए बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है, वही इस वीडियो को देखकर लोगों के डरे हुए कमेंट्स भी आ रहे हैं. झाड़ियाें से निकला शिकारी, पलभर में बदला माहौल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sumansingh1992_ नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दिखाई देता है कि एक शख्स जंगल के बीच गाड़ी रोक कर बाहर खड़ा होता है. उस टाइम तक सब कुछ नॉर्मल लग रहा होता है, लेकिन तभी पास की झाड़ियों में हलचल होती है और एक टाइगर अचानक सामने आ जाता है. वीडियो का यह हिस्सा इतना डरावना है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. दरअसल टाइगर सामने आते ही उस आदमी को वापस गाड़ी में बैठने का मौका नहीं मिलता है, वही टाइगर उसे अपने पंजों में दबोच लेता है और जंगल की ओर ले जाता है. यही वजह है कि वीडियो को बार-बार शेयर किया जा रहा है और दूसरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

एआई वीडियो या हकीकत, यूजर्स में बहस

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, एक यूजर ने वीडियो को देखकर लिखा इसलिए बोलते हैं. जंगल में गाड़ी से नहीं उतरना चाहिए क्या पता कब कौन आ जाए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा बिल्कुल ऐसी जगह सावधान रहना चाहिए, जंगल का अपना नियम होता है. वहीं कई लोगों ने इस वीडियो को आजकल के लिए रील कल्चर से जोड़ते हुए नाराजगी जाहिर की. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया रील बनाने के चक्कर में लोग पता नहीं और क्या-क्या करेंगे. जंगल जानवरों का घर है, आपकी मौज मस्ती की जगह नहीं. एक और यूजर ने कमेंट किया रोमांच के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं. यह वीडियो सबके लिए बड़ी सीख है. हालांकि कुछ यूजर्स ने वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठाए. किसी ने लिखा वीडियो एआई से बना लग रहा है, तो वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है यह सब एआई वीडियो नहीं डालने चाहिए, जब पता है यह झूठ है.

 





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading