Video: खेल दिखाते दिखाते मौत के मुंह में गया कलाकार! मगरमच्छ ने दबोच लिया सिर- वीडियो देख कांप उठेगी रूह


सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो पहले हैरान करते हैं, फिर डराते हैं और आखिर में लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि असल जिंदगी का ऐसा खतरनाक खेल है, जिसे देखकर रूह कांप जाए. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे स्टेज पर मगरमच्छ के साथ खेल दिखा रहे कलाकार की एक छोटी सी गलती भारी पड़ जाती है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, तालियों की गूंज है, दर्शक रोमांचित हैं और कलाकार पूरे आत्मविश्वास के साथ खतरनाक स्टंट करता नजर आता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात ऐसे पलटते हैं कि पूरा शो डर में बदल जाता है.

मगरमच्छ के मुंह में कलाकार ने घुसाया अपना सिर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ शो के दौरान एक कलाकार मगरमच्छ के सामने झुककर स्टंट करने की कोशिश करता है. मंच पर मौजूद दूसरे कलाकार भी उसे गाइड करते नजर आते हैं. मगरमच्छ का मुंह खुला हुआ है और कलाकार बिना किसी डर के अपना सिर उसके बेहद करीब ले जाता है. शुरुआत में लगता है कि यह सब अभ्यास का हिस्सा है और मगरमच्छ पूरी तरह काबू में है. लेकिन तभी अचानक मगरमच्छ हरकत में आ जाता है और अगले ही पल कलाकार का सिर उसके मुंह में चला जाता है. यह दृश्य इतना डरावना है कि दर्शकों की चीखें साफ सुनाई देने लगती हैं.

मगरमच्छ ने जबड़ो में जकड़ा

वीडियो में अगले ही पल मगरमच्छ कलाकार के सिर को जबड़ो में दबोच लेता है. आसपास मौजूद दूसरे कलाकार तुरंत हरकत में आते हैं और मगरमच्छ को काबू में करने की कोशिश करते हैं. कोई उसकी पूंछ पकड़ता है तो कोई उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करता है. कुछ सेकंड तक अफरा-तफरी मची रहती है. मंच पर मौजूद हर शख्स की सांसें थमी हुई नजर आती हैं. हालांकि वीडियो पूरी तरह से एआई जनरेटेड बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

सहमे यूजर्स तो किसी ने बताई सच्चाई

वीडियो को  escenaexpuesta नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई एक बार के लिए तो मेरी आंखें फटी की फटी रह गईं. एक और यूजर ने लिखा….भाई क्यों डरा रहे हो, वीडियो एआई है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एआई ने जीवन जीने की परिभाषा ही बदल दी है.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading