शादी नहीं कराई तो नहीं उतरूंगा, संतकबीरनगर में युवक का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल


संतकबीरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की जिद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी और देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत हुआ. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स

जानकारी के मुताबिक, मामला संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के महुली कस्बे का है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक मोबाइल टावर की ओर गया और उस पर चढ़ने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को टावर पर चढ़ते देखा तो उसे रोकने और समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने किसी की बात नहीं मानी और लगातार ऊपर चढ़ता चला गया. युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने युवक से टावर से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन युवक अपनी शादी कराने की जिद पर अड़ा रहा. वह लगातार यही कहता रहा कि जब तक उसकी शादी कराने का आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा.

समझाइश के बाद सही सलामत उतारा

करीब डेढ़ घंटे तक युवक मोबाइल टावर पर ही खड़ा रहा, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे घटनाक्रम को लोग अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करने लगे. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को उसकी शादी कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद युवक टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ. युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. बताया जा रहा है कि शख्स मानसिक रूप से बीमार है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

यूजर्स बोले, शादी करने का खतरनाक तरीका खोजा है भाई ने

वीडियो सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई इस शादी से सब परेशान हैं, क्यों करनी है तुझे. एक और यूजर ने लिखा…शादी का लड्डू जो खाए पछताए जो न खाए वो भी पछताए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….बड़ा खतरनाक तरीका निकाला है भाई ने शादी करने का.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading