मेडिकल इमरजेंसी में सुबह 4 बजे नहीं मिली कैब, Blinkit की फ्री एंबुलेंस सर्विस ने बचाई जान, मामला वायरल


आजकल सोशल मीडिया पर कई चीजें फटाफट वायरल हो जाती है. वहीं कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी चीज वायरल होती है, जो लोगों को इमोशनल भी कर देती है और कई चीजें लोगों के लिए मददगार भी साबित होती है. दरअसल हाल ही में एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान क्विक कॉमर्स ऐप ब्लिंकइट किसी की किराना डिलीवरी ऐप से बढ़कर एक लाइफ लाइन बन गया. दरअसल महिला ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे का वक्त था शहर गहरी नींद में था और उनके घर में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान कैब बुक करने के ऑप्शन फेल हो चुके थे. ऐसे में‌ मदद एक ऐसे प्लेटफार्म से मिली, जिससे आमतौर पर लोग दूध, सब्जी या ग्रॉसरी मंगवाते हैं. उसके बाद सोशल मीडिया पर महिला का यह वीडियो वायरल हो गया और लोग इंटरनेट पर ब्लिंकइट को लेकर तारीफ कर रहे हैं. 

इंस्टाग्राम वीडियो ने बताया पूरा मामला 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस घटना को लेकर इंस्टाग्राम यूजर प्राची का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. प्राची मुंबई में रहती है, जबकि उनका परिवार दिल्ली में है. वीडियो में उन्होंने बताया कि देर रात उन्हें दिल्ली से एक घबराया हुआ कॉल आया. परिवार के साथ रह रही उनकी मौसी को अचानक दौरे पढ़ने लगे थे. हालात बिगड़ते जा रहे थे, लेकिन उस वक्त न तो कैब मिल पा रही थी और न ही कोई और साधन मिल पा रहा था. जिससे जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचा जा सके. इसके बाद घबराहट और दूरी के बीच प्राची ने ब्लिंकइट ऐप खोला और वहां मौजूद एम्बुलेंस सर्विस को बुक किया. वहीं कुछ ही समय में एंबुलेंस उनके परिवार के घर पहुंच गई. वहीं सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि यह सेवा बिल्कुल मुफ्त थी. 

पैसे से ज्यादा जरूरी थी समय पर मदद 

प्राची वीडियो में बताती है कि वह किसी भी कीमत पर एंबुलेंस का खर्च देने को तैयार थी. ऐप पर पहले ही एक नोट लिखा था कि इस सेवा का इस्तेमाल केवल जेनुइन मेडिकल इमरजेंसी में ही किया जाए. वहीं बुकिंग के बाद उन्हें पता चला कि यह राइड फ्री है. उनके लिए पैसे से ज्यादा सुकून के बात यह थी कि जब वह खुद वहां मौजूद नहीं थी, तब भी किसी तरह अपने परिवार की मदद कर पाई. वहीं आपको बता दें कि ब्लिंकइट की यह एंबुलेंस सर्विस जनवरी 2025 में गुरुग्राम से शुरू की गई थी. कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढिंढसा के अनुसार महज एक साल में यह सेवा 4200 से ज्यादा मेडिकल इमरजेंसी मामलों में मदद कर चुकी है. वहीं धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ 

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर ब्लिंकइट की जमकर तारीफ हो रही है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया वह ब्लिंकइट लाइफसेवर बन कर आया.  वहीं दूसरे ने कमेंट किया यह ब्लिंकइट की तरफ से ग्रेट इनीशिएटिव है. इसके अलावा एक कमेंट में ब्लिंकइट से रिक्वेस्ट की गई की प्लीज इस सर्विस को पैन इंडिया अवेलेबल कराई जाए. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया यह इनफॉरमेशन शेयर करने के लिए थैंक यू, क्योंकि हमें पहले नहीं पता था कि ब्लिंकइट एम्बुलेंस सर्विस भी प्रोवाइड करता है.

ये भी पढ़ें-Video: पत्नी के कहने पर 80 साल की मां को बस स्टैंड पर अकेला छोड़ चला गया बेटा, वीडियो देख फटेगा कलेजा!





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading