आरबीआई में नौकरी का अवसर, गुवाहाटी में फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन शुरू


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गुवाहाटी कार्यालय ने फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती संविदा और अंशकालिक आधार पर की जाएगी. इसके तहत कुल दो फार्मासिस्टों की नियुक्ति की जाएगी. यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए खास है, जो फार्मेसी के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं और बैंक जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ काम करना चाहते हैं.

आरबीआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयनित फार्मासिस्टों की तैनाती गुवाहाटी में स्थित दो अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी. पहला स्थान है आरबीआई मुख्य कार्यालय परिसर, स्टेशन रोड, पानबाजार, गुवाहाटी – 781001. दूसरा स्थान आरबीआई ऑफिसर कॉलोनी, जीएस रोड, क्रिश्चियन बस्ती, गुवाहाटी – 781005 है. उम्मीदवारों को इन्हीं स्थानों पर सेवाएं देनी होंगी.

आवेदन की अंतिम तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र 9 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक संबंधित पते पर पहुंचाना होगा. तय समय के बाद मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. उम्मीदवार चाहें तो दिए गए पते पर जाकर या कार्यालय के संपर्क माध्यम से भर्ती से जुड़ी जानकारी भी ले सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

आरबीआई फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं तय की गई हैं. उम्मीदवार का मैट्रिकुलेशन यानी 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharm) होना अनिवार्य है. इसके अलावा बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

अनुभव से जुड़े नियम

इस भर्ती में अनुभव को खास महत्व दिया गया है. उम्मीदवार के पास फार्मासिस्ट के रूप में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सरकारी उपक्रम या किसी सरकारी संस्था में काम किया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए, ताकि दैनिक कार्य आसानी से किए जा सकें.

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे. इनमें उम्र का प्रमाण, 10वीं का प्रमाण पत्र, फार्मेसी से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, राज्य फार्मेसी परिषद का पंजीकरण प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र शामिल हैं.
अगर उम्मीदवार किसी आरक्षित वर्ग से आता है, तो जाति प्रमाण पत्र भी लगाना होगा. इसके अलावा एक हाल की पासपोर्ट साइज फोटो भी आवेदन के साथ देनी होगी. सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी ही मान्य होगी.

कितना मिलेगा वेतन

आरबीआई फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 400 रुपये प्रति घंटे का पारिश्रमिक दिया जाएगा. काम का समय प्रतिदिन अधिकतम 5 घंटे तय किया गया है. सप्ताह में काम के घंटे 30 से अधिक नहीं होंगे.

यह नियुक्ति अधिकतम 240 दिनों की संविदा अवधि के लिए होगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और इससे आरबीआई में स्थायी नौकरी का कोई अधिकार नहीं मिलेगा.

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म का उपयोग करना होगा. फॉर्म को साफ-सुथरे अक्षरों में भरना जरूरी है. सभी जानकारियां सही और पूरी होनी चाहिए. फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगाकर आवेदन को सीलबंद लिफाफे में भेजना होगा. आवेदन भेजें-

क्षेत्रीय निदेशक,
भारतीय रिजर्व बैंक,
मानव संसाधन प्रबंधन विभाग (भर्ती अनुभाग),
स्टेशन रोड, पानबाजार,
गुवाहाटी – 781001, असम

यह भी पढ़ें- DRDO में निकली डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading