सैमसंग की बढ़ेगी टेंशन, Apple भी लाएगा फोल्डेबल iPhone, ₹2 लाख हो सकती है कीमत, लीक में खुलासा
iPhone Fold Launch Date: Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोल्डेबल iPhone को लेकर कोई घोषणा नहीं की है. लेकिन लीक रिपोर्ट्स से इतना साफ है कि अगर Apple इस सेगमेंट में उतरता है, तो Samsung समेत बाकी कंपनियों की टेंशन जरूर बढ़ सकती है. कंपनी 3-9 सितंबर 2026 के बीच iPhone Fold को लॉन्च कर सकती है.

Weibo पर सामने आई एक टिपस्टर पोस्ट के मुताबिक, ऐपल का पहला फोल्डेबल iPhone अपने पारंपरिक डिजाइन से हटकर नजर आ सकता है. दावा है कि iPhone Fold में बॉडी कलर से मैच करने के बजाय एक अलग ऑल-ब्लैक कैमरा स्ट्रिप दी जा सकती है. इस स्ट्रिप में दो हॉरिजॉन्टल कैमरे, एक माइक्रोफोन और फ्लैश शामिल होने की संभावना है.
ऊपरी किनारे पर शिफ्ट हो सकता है वॉल्यूम बटन
लीक के मुताबिक, वॉल्यूम बटन को ऊपरी किनारे पर शिफ्ट किया जा सकता है, जो iPad mini के डिजाइन से प्रेरित बताया जा रहा है. इसके साथ ही Touch ID की वापसी की भी चर्चा है. कंपनी फोल्डेबल फोन में एक नया कैमरा कंट्रोल बटन जोड़ सकती है. इसके अलावा फोन के कलर ऑप्शंस को सीमित रखा जा सकता है.
7.8 इंच की इनर OLED स्क्रीन
लीक के अनुसार, डिवाइस में 7.8 इंच की इनर OLED स्क्रीन हो सकती है और बाहर की तरफ 5.5 इंच की आउटर डिस्प्ले दी जा सकती है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आईफोन फोल्ड में A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है. इसमें करीब 5500 mAh की बैटरी दी जा सकती है. फोन में दो 48MP के रियर कैमरे मिल सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Apple दो 18MP फ्रंट कैमरे मिल सकते हैं.
कितनी होगी iPhone Fold की कीमत?
हालांकि iPhone Fold को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मौजूदा लीक के मुताबिक, 3-9 सितंबर 2026 के बीच iPhone Fold को लॉन्च कर सकती है. कीमत की बात करें तो, भारत में iPhone Fold की शुरुआती कीमत लगभग 1,99,900 रुपये यानी करीब 2 लाख रुपये हो सकती है. इसकी वजह प्रीमियम मटीरियल, नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और Apple का हाई-एंड हार्डवेयर माना जा रहा है. कीमत के मामले में यह डिवाइस Samsung के मौजूदा फोल्डेबल फोन से भी महंगा हो सकता है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
