Google Pixel 10a: गूगल ला रहा है सबसे सस्ता एआई स्मार्टफोन, कितनी होगी कीमत, कब होगा लॉन्‍च, जानिए


Last Updated:

Google Pixel 10a: गूगल 18 फरवरी को Pixel 10a को लॉन्‍च करेगा. इस बजट फोन में वे प्रीमियम एआई फीचर्स मिलेंगे जो अब तक केवल महंगे फोन्स में ही उपलब्‍ध हैं. इस फोन का डिजाइन काफी यूनिक होने वाला है. गूगल ने अपने सिग्नेचर ‘पिक्सेल कैमरा बार’ को नया रूप दिया है.

ख़बरें फटाफट

गूगल ला रहा है सबसे सस्ता AI स्मार्टफोन,कितनी होगी कीमत, कब होगा लॉन्‍च, जानिएZoom

गूगल का पूरा ध्यान इस फोन को एक ‘AI पावरहाउस’ बनाने पर है.

नई दिल्‍ली. गूगल अपनी चर्चित Pixel 10 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन Pixel 10a 18 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने एक यूट्यूब वीडियो के जरिए इस फोन की पहली झलक दिखाई है. इस फोन में Gemini Live और Circle to Search जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे. यह फोन सैमसंग की आगामी Galaxy S26 सीरीज और ऐपल के संभावित बजट फोन iPhone 17a को टक्‍कर देगा. टेक विशेषज्ञों के लिए यह लॉन्च चौंकाने वाला है, क्योंकि आमतौर पर गूगल अपनी ‘A-सीरीज’ को साल के मध्य में लॉन्च करता रहा है, लेकिन इस बार इसे काफी पहले बाजार में उतारा जा रहा है.

लीक हुई तस्वीरों और टीज़र वीडियो से साफ है कि Pixel 10a का डिज़ाइन काफी यूनिक होने वाला है. गूगल ने अपने सिग्नेचर ‘पिक्सेल कैमरा बार’ को नया रूप दिया है. पिछले मॉडल्स (जैसे Pixel 9a) में कैमरा सेटअप थोड़ा उभरा हुआ होता था, लेकिन Pixel 10a में पीछे की तरफ दिया गया डुअल-कैमरा सेटअप पूरी तरह से फोन की बॉडी के साथ ‘फ्लश’ यानी समतल है. यह फोन को एक स्लीक और मिनिमलिस्टिक लुक देता है, जो इसे प्रीमियम Pixel 10 प्रो से अलग पहचान दिलाएगा.

जेमिनी एआई से होगा लैस

गूगल का पूरा ध्यान इस फोन को एक ‘AI पावरहाउस’ बनाने पर है. Pixel 10a गूगल के सबसे सस्ते फोन्स में से एक होगा, जिसमें Gemini Live और Circle to Search जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे. गूगल का उद्देश्य कम कीमत में भी यूजर्स को वही एआई अनुभव देना है, जो वर्तमान में Pixel 10 और महंगे फोल्डेबल फोन में मिलता है. गूगल का ‘जेमिनी’ मॉडल ऐपल के ‘ऐपल इंटेलिजेंस’ को कड़ी टक्कर दे रहा है और Pixel 10a इस जंग में गूगल का सबसे बड़ा हथियार बनेगा.

भारत और ग्लोबल मार्केट पर नजर

भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में गूगल अपनी पैठ मजबूत करना चाहता है. Pixel 10a भारत जैसे प्राइस सेंसेटिव बाजारों के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है, जो ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव देकर गूगल के ईकोसिस्टम और सब्सक्रिप्शन सेवाओं से जोड़ेगा. यह उन ग्राहकों के लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है जो आईफोन या सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज पर लाखों खर्च नहीं करना चाहते, लेकिन उन्हें टॉप-क्लास कैमरा और एआई फीचर्स चाहिए.

सैमसंग और ऐपल को चुनौती

Pixel 10a का समय से पहले लॉन्च होना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा लग रहा है. यह फोन सैमसंग की आगामी Galaxy S26 सीरीज और ऐपल के संभावित बजट फोन iPhone 17a से पहले मार्केट पर कब्जा करने की तैयारी में है. हालांकि, कीमत को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. पिछले साल Pixel 9a की कीमत $499 (करीब ₹42,000) से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार रैम (RAM) की बढ़ती कीमतों के कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि गूगल दाम में थोड़ी बढ़ोतरी कर सकता है.

hometech

गूगल ला रहा है सबसे सस्ता AI स्मार्टफोन,कितनी होगी कीमत, कब होगा लॉन्‍च, जानिए



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading