Realme P4 Power Vs Redmi Note 15 Pro: कैमरा, बैटरी और कीमत के मामले में कौन है बेहतर? किसकी डील है बेस्ट?-realme p4 power vs redmi note 15 pro price battery features and camera comparison which one is better


Realme P4 Power Vs Redmi Note 15 Pro: भारत में गुरुवार (29 जनवरी) को एक ही दिन दो दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme P4 Power और Redmi Note 15 Pro लॉन्च हुए. दोनों ही फोन एक जैसे प्रोसेसर के साथ आते हैं, लेकिन बैटरी, कैमरा और कीमत के मामले में इनमें बड़ा फर्क दिखता है. ऐसे में सवाल यही है कि आपके लिए कौन-सा फोन बेहतर डील साबित होगा?

परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. यह 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है और गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में दमदार परफॉर्मेंस देता है. हालांकि, Realme P4 Power में अलग से AI HyperVision+ चिप दी गई है, जो गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस को और स्मूद बनाती है.

Realme P4 Power Vs Redmi Note 15 Pro: बैटरी
बैटरी के मामले में Realme P4 Power साफ तौर पर आगे निकल जाता है. इसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है. फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है. वहीं, Redmi Note 15 Pro में 6,580mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Realme P4 Power Vs Redmi Note 15 Pro: कैमरा
कैमरा सेक्शन में बाजी Redmi Note 15 Pro मारता है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो बेहतर डिटेल, ज़ूम और स्टेबल 4K वीडियो रिकॉर्डिंग देता है. दूसरी ओर, Realme P4 Power में 50MP Sony सेंसर है, जो ठीक-ठाक फोटोग्राफी करता है लेकिन कैमरा प्रेमियों को Redmi ज्यादा पसंद आ सकता है.

Realme P4 Power Vs Redmi Note 15 Pro: डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो Redmi में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 120Hz AMOLED पैनल है, जबकि Realme में 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स की ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो आउटडोर और गेमिंग के लिए ज्यादा बेहतर है.

Realme P4 Power Vs Redmi Note 15 Pro: कीमत
कीमत की बात करें तो Realme P4 Power की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है, जबकि Redmi Note 15 Pro 29,999 रुपये से शुरू होता है.

  • Realme P4 Power की कीमत

8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 25,999 रुपये
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 27,999 रुपये
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 30,999 रुपये

  • Redmi Note 15 Pro कीमत

8GB RAM+ 128GB स्टोरेज: 29,999 रुपये
8GB RAM+ 256GB स्टोरेज: 31,999 रुपये

कौन बेहतर डील?
अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, गेमिंग और थोड़ी कम कीमत चाहते हैं, तो Realme P4 Power बेहतर विकल्प है. वहीं, अगर आपकी प्रायोरिटी शानदार कैमरा और फोटोग्राफी है, तो Redmi Note 15 Pro आपके लिए सही फोन साबित होगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading