ChatGPT Outage Status | ChatGPT Outage India News| ChatGPT Outage Today: ‘अब दिमाग इस्तेमाल करना पड़ेगा’, ChatGPT डाउन होने पर यूजर्स अजब-गजब रिएक्शन


OpenAI का पॉपुलर चैटबॉट ChatGPT अमेरिका में हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गया था. Downdetector.com नाम की वेबसाइट पर अमेरिका से 12,000 से ज्यादा शिकायतें आईं कि चैटजीपीटी काम नहीं कर रहा है. यूजर्स को प्रॉम्प्ट डालते ही “Hmm…something seems to have gone wrong” जैसी एरर मैसेज दिख रहा था. यह दिक्कत मंगलवार दोपहर करीब 3:25 pm ET (अमेरिकी समय) से शुरू हुई और बुधवार तक जारी रही. ChatGPT के लगभग सारे फीचर्स प्रभावित हुए, जैसे बातचीत शुरू करना, सर्च, इमेज जेनरेशन, Codex, Atlas और दूसरे सर्विसेज.

सोशल मीडिया पर ChatGPT डाउन होने पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई. कोई X पर यह देखने दौड़ा कि समस्या सिर्फ उसके साथ है या सबके साथ, तो किसी ने मजाक में लिखा कि आज बिना AI के काम करना पड़ेगा. “ChatGPT डाउन” देखते ही देखते X पर ट्रेंड करने लगा और मीम्स, वन-लाइनर्स और जोक्स से टाइमलाइन भर गई. वहीं, भारत में ऐसा कोई बड़ा आउटेज नहीं हुआ. यहां के यूजर्स बिना किसी समस्या के ChatGPT इस्तेमाल कर पा रहे थे. कुछ जगहों पर जैसे हंगरी में चैटबॉट स्लो या काम न करना बताया गया, लेकिन भारत में सर्विस नॉर्मल थी.

OpenAI ने दी जानकारी

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि VPN इस्तेमाल करने से दूसरे देशों जैसे आयरलैंड, कनाडा, भारत और पोलैंड में एक्सेस हो जाता था, लेकिन भारत और पोलैंड में थोड़ा स्लो रिस्पॉन्स था. यानी भारत में कोई बड़ा ब्रेकडाउन नहीं था. OpenAI ने अपनी ऑफिशियल स्टेटस पेज पर अपडेट दिया कि “We’re currently experiencing issues. Some users may experience issues loading or starting conversations. We have applied the mitigation and are monitoring the recovery.” कंपनी ने आगे कहा, “We have identified that users are experiencing elevated errors for the impacted services. We are working on implementing a mitigation.” यानी उन्होंने समस्या पहचान ली है, फिक्स लगाया है और अब रिकवरी पर नजर रख रहे हैं.

कंपनी ने कारण नहीं बताया कि दिक्कत क्यों आई, लेकिन उन्होंने जल्दी एक्शन लिया और मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सम अल्टमैन या कंपनी से कोई डायरेक्ट पर्सनल कमेंट इस आउटेज पर नहीं आया, लेकिन स्टेटस पेज पर अपडेट दिया गया.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन्स

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने X (ट्विटर) पर लिखा ‘ChatGPT down अब दिमाग का यूज करना होगा..’ इसके बाद लोग मीम्स शेयर करने लग गए, जैसे कोई यूजर ने लिखा, “जैसे ही ट्विटर के अलावा कुछ डाउन होता है, मुझे पता चल जाता है कि ये ChatGPT है. वहीं, एक यूजर ने लिखा- ‘क्या मैं अकेला हूं? जो चैटजीपीटी का यूज नहीं कर पा रहा है’. कई लोग मजाक में ये भी बोले कि ‘AI भी लेता है ब्रेक! हम इंसानों की तरह’.

यह आउटेज एक दिन बाद हुआ जब OpenAI ने Mac के लिए Codex ऐप लॉन्च किया था, जिसे पहले दिन 200,000 से ज्यादा डाउनलोड हुए, जैसा CEO सम अल्टमैन ने बताया. लेकिन इस आउटेज का उससे कोई सीधा कनेक्शन नहीं बताया गया. अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा, जहां यूजर्स प्रोडक्टिविटी और काम के लिए इस पर निर्भर हैं.  कंपनी ने कहा कि मिटिगेशन लगा दिया है और रिकवरी हो रही है. यूजर्स को सलाह दी गई है कि अगर कभी दिक्कत आए तो स्टेटस.openai.com चेक करें या Downdetector देखें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading