Ayodhya Ram Mandir :दस दिनों में रामलला को 12 करोड़ का चढ़ावा, ऑनलाइन भी खूब मिल रहा है दान – Ram Mandir: Offering Of Rs 12 Crore To Ramlala In Ten Days
रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ही राममंदिर में दान दिया जा रहा है। 23 जनवरी को जब से राममंदिर आम भक्तों के लिए खुला है, तब से लगातार भक्त उमड़ रहे हैं। पिछले दस दिनों में रामलला को लगभग 12 करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को समारोह में पहुंचे आठ हजार मेहमानों ने पूरे भाव से निधि समर्पण किया था। इसके चलते 22 जनवरी को ही 3़ 17 करोड़ का दान रामलला को प्राप्त हुआ।
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
